दिपके ने सरकार से पूछा, राजनीतिक पार्टियों पर क्यों नहीं आंसू गैस, छात्रों पर ही जुल्म क्यों?

अभिजीत दीपके

आरयू वेब टीम। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने झारखंड लोक सेवा परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और लाठीचार्ज के इस्तेमाल पर सवाल उठाया है। दिप पूछा कि राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों में ऐसी बर्बरता क्यों नहीं की जाती, जबकि छात्र नेताओं पर पुलिस बर्बरता हो रही है, जो सरकार के दोहरे मापदंड को दर्शाता है।

मंगलवार को अभिजीत दिपके ने झारखंड पब्लिक सर्विस एग्जाम में गड़बड़ियों को लेकर हो रहे विरोध- प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो को प्रेरणा की आवाज बताया। दिपके ने महतो से फोन पर बात की। महतो कई दिनों से भूख हड़ताल पर होने के बावजूद सोमवार को झारखंड विधानसभा तक निकाले गए मार्च में शामिल हुए थे।

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि जब राजनीतिक पार्टियां विरोध-प्रदर्शन करती हैं, तो आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता? सिर्फ छात्रों के खिलाफ ही इसका इस्तेमाल क्यों हो रहा है? मैंने देवेंद्र महतो से बात की, जिन्होंने मुझे बताया कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जबकि वे पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर थे। देश की सभी सरकारों को सोचना चाहिए कि छात्रों पर ज़ुल्म करके उन्हें क्या हासिल हो रहा है। ऐसी बर्बरता नहीं होनी चाहिए। हमने देवेंद्र महतो को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया। झारखंड में हमारी टीम छात्रों के साथ मिलकर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- CJP प्रवक्ता ने कहा, यूट्यूबर्स-मीडिया घर में घुस रही, ये मेरी प्राइवेसी पर हमला

बता दें कि ये विरोध राज्य लोक सेवा परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज के इस्तेमाल को लेकर है। मंगलवार को संसद के मुख्य गेट पर सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसद आमने-सामने आ गए। उन्होंने झारखंड में नौकरी के उम्मीदवारों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई और अयोध्या में राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और जवाबी नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- अभिजीत ने कहा, PM मोदी डिग्री करें सार्वजनिक तो एजुकेशन लोन के दिखाऊंगा दस्तावेज, पार्टी बनाने पर भी दिया जवाब