आरयू ब्यूरो, वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मंगलवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं हैं। इसके साथ ही अहमदाबाद और नवी मुंबई से आने वाली फ्लाइट को डायवर्ड किया गया। वहीं अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रोका गया है। करीब दो घंटे तक उड़ान प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे और इंक्वायरी काउंटर का चक्कर लगाते रहे।
इस संबंध में एयरपोर्ट के निर्देशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक फ्लाइट की लैंडिंग के बाद पायलट ने खराबी की सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट की टीम मौके पर गई, उसने जांच की। गड़बड़ी मिलने के साथ तत्काल विमान के संचालन पर रोक लगा दी गई। इसकी वजह से दिल्ली, अहमदाबाद, नवी मुंबई से वाराणसी आ रही फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई है। कुछ विमान वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंच चुके थे, जिन्हें दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग बस हादसों में 40 यात्री घायल
दो घंटे रोक के कारण अहमदाबाद से आने वाली एक फ्लाइट और नवी मुंबई से आने वाली फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ड किया गया था। वहीं अयोध्या, दिल्ली और लखनऊ से आने वाली फ्लाइट जिसे रोका गया था, उन्हें सामान्य अराइवल करवाया जा रहा है।
दरअसल वाराणसी एयरपोर्ट रनवे पर किस तरीके की तकनीकी गड़बड़ी आई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, रनवे में खराबी आई थी, जिसे ठीक कराने के लिए दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक विमानों के संचालन पर रोक लगी थी।




















