आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार को थाना सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर समय हुआ जब बदायूं से दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार थार अचानक पलट गई। थार में पांच लोग सवार थे। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायल युवकों को सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार सौ से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। अचानक वाहन डगमगाया और देखते ही देखते बेकाबू होकर पलट गया। थार करीब पांच से छह बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए।
तह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत
मृतकों की पहचान बदायूं निवासी जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है। वहीं, 17 वर्षीय किशोर का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को गंगा एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात बहाल करा दिया है।




















