चुनाव आयोग ने जारी किया पांच राज्यों की छह सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल

चुनाव आयोग

आरयू वेब टीम। चुनाव आयोग ने सोमवार पांच राज्यों की छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों, एक लोकसभा सीट पर छह अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी। रिजल्ट नौ अक्टूबर को आएगा।

जिन सीटों पर चुनाव आयोग मतदान का ऐलान किया है उनमें असम में सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद नागांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। साथ ही तमिलनाडु में विधायक मरगथम कुमारवेल (मदुरंथकम सीट) और पी. सत्यभामा (धरापुरम सीट) ने इस्तीफा दिया था, इसके बाद ये सीटें खाली हो गई थीं।

यह भी पढ़ें- कोलकाता कालीघाट मंदिर के बाहर CEC ज्ञानेश कुमार का विरोध, लगे ‘वापस जाओ’ के नारे

वहीं पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर (रेजीनगर सीट) का इस्तीफा हुआ। भबानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, इसलिए यहां उपचुनाव होंगे, जबकि पुडुचेरी में विधायक एन. रंगासामी ने थट्टानचावडी सीट से इस्तीफा दिया, इसलिए यहां भी छह अक्टूबर को वोटिंग होगी।

उपचुनाव का शेड्यूल

नामांकन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026

नामांकन पत्रों की जांच: 17 सितंबर 2026

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026

मतदान की तिथि: छह अक्तूबर 2026

मतगणना की तिथि: नौ अक्तूबर 2026

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि: 11 अक्टूबर 2026

यह भी पढ़ें- नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का अधिकार नहीं, SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्‍त टिप्पणी