लखनऊ से मुंबई तक 21 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

स्पेशल ट्रेन

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 02533 लखनऊ जंक्शन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकल यात्रा विशेष ट्रेन का सात सितंबर यानी सोमवार को संचालन करने का फैसला लिया है। ट्रेन के संचालन से लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 02533 लखनऊ जंक्शन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकल यात्रा स्पेशल ट्रेन सात सितम्बर सोमवार को लखनऊ जंक्शन से शाम 17.10 बजे चलकर उन्नाव से 18.27 बजे, कानपुर सेंट्रल से 19.15 बजे, उरई से 20.44 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से 22.53 बजे चलेगी।

यह भी पढ़ें- अब वाराणसी से सीधे नेपालगंज पहुंचेगी ट्रेन, मंगलवार से शुरू होगा सफर

दूसरे दिन ललितपुर से सात बजे, भोपाल से 03.15 बजे, रानी कमलापति से 03.29 बजे, इटारसी से 05.05 बजे, खंडवा से 08.00 बजे, भुसावल से 09.55 बजे, मनमाड से 12.20 बजे, नासिक रोड से 13.28 बजे, इगतपुरी से 14.32 बजे, कल्याण जं. से 16.15 बजे तथा दादर से 17.05 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 18.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने राजधानी-महामना व समर स्पेशल सहित 18 ट्रेनों में बढ़ाए AC-स्लीपर कोच