भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला

एयर इंडिया की फ्लाइट
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट A-1886 में अचानक आई गड़बड़ी के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। साथ ही सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे भोपाल से उड़ान भरने का था।  विमान ने 8:47 बजे उड़ान भरी। इसे दिल्ली 9:55 बजे पहुंचना था, लेकिन फ्लाइट के रास्ते में ही विमान को दिल्ली की जगह जयपुर डायवर्ट किया गया।

मिलि जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी की बात सामने आई। अचानक फ्लाइट में गड़बड़ी के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पायलट ने फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया। फ्लाइट के जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने राहत की सांस ली। फ्लाइट को सुरक्षित उतारने के बाद तकनीकी टीम ने उसकी जांच शुरू की। हालांकि अभी तक  एयर इंडिया या जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विमान के इंजन फेलियर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- एयर इंडिया की यात्रियों से भरी फ्लाइट में फिर आई खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे और तकनीकी खराबी की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। विमान की तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही खराबी की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं

फिलहाल पूरे मामले में ग्राउंड स्टाफ और एयरलाइंस की टेक्निकल टीम विमान की जांच में जुट गई है। इंजन में खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया था और विमान का रूट जयपुर की तरफ मोड़ दिया गया था।

यह भी पढ़ें- 194 यात्रियों को मुंबई ला रही इंडिगो की फ्लाइट से अचानक निकला धुआं, रास्‍ते में हुई इमरजेंसी लैंडिंग