टाटा के चेयरमैन N. चंद्रशेखरन के इस्‍तीफे के बाद बोर्ड ने और बढ़ाया उनका पांच साल का कार्यकाल

टाटा संस
टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन। फाइल (फोटो)

आरयू वेब टीम। गुरुवार को मुंबई में टाटा ग्रुप की एक बोर्ड मीटिंग हुई, जिसमें समूह के चेयरमैनशिप को लेकर एक अहम फैसला किया गया है। जिसके तहत  टाटा समूह की कमान बतौर चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ही संभालेंगे। इस बैठक में उनके कायर्काल को पांच साल के लिए एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है।

चंद्रशेखरन का कार्यकाल अगले साल यानी फरवरी 2027 में खत्म होने जा रहा था, जिससे पहले ये फैसला सामने आया है। दरअसल चंद्रशेखरन ने पिछले महीने ही कहा था कि वो अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद दोबारा चेयरमैन पद नहीं संभालना चाहते हैं और पद से इस्‍तीफा दे दिया था। अब उनके फैसले में बदलाव ने टाटा समूह की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें- टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि चंद्रशेखरन को दोबारा कार्यकाल देने का फैसला ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही आरबीआइ ने टाटा संस को लिस्टिंग से छूट देने की उसकी मांग खारिज कर दी थी। आरबीआइ के नियमों के मुताबिक टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्टिंग से जुड़ी आवश्यकताओं का पालन करना पड़ सकता है।

बता दें कि एन. चंद्रशेखरन ने साल 2017 में टाटा संस में बतौर चेयरमैन के पद पर कमान संभाली थी। इसके बाद साल 2022 में उन्हें दूसरी बार पांच साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था, तो वहीं अब दोबारा से उनकी नियुक्ति उनका तीसरा कार्यकाल होने वाला है। उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बने नोएल टाटा, बोर्ड ने लिया फैसला