आरयू वेब टीम। एसआइआर के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के नाम काटने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर देशभर में उठे विवाद के बीच शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा हमला बोला। मुंबई में शुक्रवार को शिवसेना नेता ने दावा किया कि 2029 में इस देश में एक नई सरकार बनेगी। जिसने-जिसने देश के साथ बेईमानी की है। उनके ऊपर मुकदमे चलेंगे और वो जेल में जाएंगे, उनको जनता सड़क पर पकड़ेगी और जूते मारेगी।
संजय राउत ने कहा कि, “देश के गद्दारों को जनता जूते मारेगी। ये नारा तो दिल्ली में बीजेपी के अनुराग ठाकुर ने ही दिया था कि ‘देश के गद्दारों को जूते मारे। पहला जूता मैं जाकर दिल्ली में मारूंगा। गद्दारों से न हम कभी डरे हैं और न ही आगे डरेंगे।” राज्यसभा सांसद ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बताना पड़ेगा कि उनके ऊपर किसका प्रेशर था,। क्या डील हुई थी, ये बताना पड़ेगा। नहीं तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा।
सही है राहुल गांधी की बात
लोकसभा के नेता विपक्ष की तारीफ करते हुए संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी की ये बात सही है कि ज्ञानेश कुमार को अप्रूवर बन जाना चाहिए और जिसने प्रेशर डाला है, देश को उसके बारे में जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हां राहुल गांधी का अच्छा ऑफर है। राहुल गांधी दयावान हैं। राष्ट्रहित के लिए इतने बड़े देशद्रोही और गद्दार को खुले दिल से माफ करना चाहते हैं। देश की सत्ता पर जो बैठे हैं उनके आदेश से ही चुनाव आयोग इस देश में बहुत बड़ा घोटाला, बहुत बड़ा कांड और भ्रष्टाचार किया है। चुनाव को हाईजैक किया और वोटों की चोरी की। इस गद्दारी में मुख्य चुनाव आयुक्त शामिल हैं।”
यह भी पढ़ें- संजय राउत ने कहा, चुनाव आयोग दबाव में ले रहा फैसला तो खतरे में है लोकतंत्र
खुल चुकी भारत की नींद
शिवसेना यूबीटी के नेता ने आगे कहा कि भारत की नींद खुल चुकी है। जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर के आंदोलन का नेतृत्व युवाओं ने उस आंदोलन को इस देश की सभी विपक्षी पार्टियों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दिया।




















