भारी बारिश के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ समेत देशभर में प्रदर्शन

कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध तेज कर दिया है। कांग्रेस आज देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। लखनऊ, पटना, गुवाहाटी से लेकर जम्मू समेत देश लगभग सभी बड़े शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ आज प्रदर्शन किया है।

भारी बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने “वोट चोर-गद्दी छोड़”, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, वोट चोर कहां मिलेंगे-बीजेपी के दफ्तर में आदि नारों के साथ यूपी कांग्रेस कमेटी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जनपथ मार्केट तक के लिए मार्च निकालना शुरू किया।

यह भी पढ़ें- संजय राउत ने कहा, चुनाव आयोग दबाव में ले रहा फैसला तो खतरे में है लोकतंत्र

रास्‍ते में माल एवेन्यू से आगे बढ़ने पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष सहित नेता कांग्रेस विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, राष्ट्रीय सचिवगण अब्दुल हन्नान, संजीव आर्या, अभिषेक दत्त, जगदीश चन्द्र जांगिड़, कुणाल चैधरी, व वरूण चौधरी, सांसद राकेश राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, ममता चैधरी, अनामिका यादव, जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी व शहजाद आलम, असीम वकार, सलीम अख्तर, फैजी खान, वेद प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्‍य को पुलिस ने जबरन वाहनों में भरकर इको गार्डेन ले गयी, जहां से देर शाम उन्‍हें रिहा किया गया।

जेल में होना चाहिए ज्ञानेश कुमार

इस मौके पर राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि ज्ञानेश कुमार देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं इन्हें जेल में होना चाहिए इन्होने चुनाव आयोग को बीजेपी की बी टीम बना दी है जो संविधान ने इन्हें शक्तियां दी उससे इन्होने बीजेपी को जिताने के लिए कार्य किया। वोट चोरी हो रही है, सरकारें चोरी हो रही है और इसमें मदद ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं। सारी सीमाएं लांघ चुके हैं। यह देश के साथ धोखा है देश के संविधान ने इन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी लेकिन यह देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं धोखा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा, भाजपा-RSS व चुनाव आयोग कर रहे देशद्रोह, किया जाएगा न्याय

लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे, पूर्व विधायक लुईश खुर्शीद, गजराज सिंह, प्रदीप माथुर, श्यामकिशोर शुक्ल, गयादीन अनुरागी, इन्दल रावत, मीडिया चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, उमाशंकर पाण्डेय, अंशू अवस्थी, सिद्धिश्री, अलीमुल्लाह खान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, मुकेश सिंह चैहान, हसीब खान व कृपाशंकर मिश्रा समेत कांग्रेस के अन्‍य नेता व कार्यकर्ता।