निवेश का झूठा प्रचार करती है योगी सरकार: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
कार्यक्रम में बोलते अखिलेश यादव।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार निवेश का झूठा प्रचार करती रही। जमीन पर कोई निवेश नहीं आया। भाजपा सरकार में एमएसएमई इकाइयों को बर्बाद कर दिया। हिन्दुजा ग्रुप को ट्रक-बस बनाने के लिए जमीन सरकार ने दी। पैसा बैंकों का लगा, निवेशकों ने अपना कोई व्यय नहीं किया।

सपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार अपने करीबियों को आगे बढ़ा रही है। भाजपा सरकार मोबाइल निर्माण का झूठा दावा करती। यहां मोबाइल का निर्माण नहीं हो रहा है, केवल असेम्बल होता। मोबाइल के सामान, चाइना, ताइवान, कोरिया से आ रहे हैं। इस बीच अपनी सरकार का जिक्र कर कहा कि मोबाइल बनाने की कंपनी नोएडा में समाजवादी पार्टी की सरकार में लगी। लखनऊ में आईटी सिटी बनी, अन्य क्षेत्रों में निवेश आया, हॉस्पिटल बने, जो दिखाई दे रहा है और प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है।

लोकतंत्र को खत्म कर रही भाजपा

इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये चुनाव जनता के लिए अंतिम अवसर है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया हैं, भाजपा संविधान विरोधी काम कर रही है। वे बाबा साहब के संविधान को नहीं मानती है। भाजपा ने हर स्तर पर अराजकता फैला रखा हैं। जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा की अराजकता को खत्म करने की ताकत सिर्फ समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में है।

हर दिन कई-कई हत्याएं हो रही

वहीं समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हैं। प्रदेश में हर दिन कई-कई हत्याएं हो रहीं है। महिलाओं-बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधी और अराजक तत्व बेलगाम है, उन्हें सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।

सरकार मिलावटखोरी को दे रही बढ़ावा

इतना ही नहीं भाजपा सरकार पर हमला जारी रखते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि झूठ, लूट और बेईमानी भाजपा की नीति है। बजट की लूट हो रही है। इस सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सब कुछ बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार किसान, नौजवान, गरीब विरोधी है। सरकार मिलावटखोरी को बढ़ावा दे रही है। पेट्रोल में इथेनॉल का मिलावट कर मुनाफाखोरी कर रही है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के लिए काम करती है। सरकारी संसाधनों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है। भाजपा सरकार में बने एक्सप्रेस-वे में भारी लूट और भ्रष्टाचार हुआ है। गंगा एक्सप्रेस-वे और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनते ही जगह-जगह धंस गया।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार, भाजपा के P का मतलब ‘भाग जाओ पाकिस्तान’