आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एग्जाम की डेट घोषित कर दिया है। एग्जाम पांच फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 24 फरवरी तक चलेगी। बोर्ड की ओर से जारी डेट शीट में अलग-अलग तारीखों पर होने वाली विषयों की जानकारी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड 2027 का एग्जाम हर बार की तरह दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। बोर्ड एग्जाम की शुरुआत पांच फरवरी को पहली पारी में हाई स्कूल के हिंदी और प्रारंभिक हिंदी के पेपर से होगी।
यह भी पढ़ें- एनटीए ने जारी किया UGC NET एग्जाम के लिए सिटी स्लिप
इसी दिन दूसरी पारी में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद आठ फरवरी से एग्जाम आगे बढ़ेगा और 24 फरवरी को कृषि तथा कंप्यूटर संगणक के पेपर के साथ समाप्त होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं की डेट शीट
परीक्षा तारीख विषय
5 फरवरी, शुक्रवार हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
8 फरवरी, सोमवार सामाजिक विज्ञान
9 फरवरी, मंगलवार मानव विज्ञान
10 फरवरी, बुधवार- अंग्रेजी, इलेक्ट्रॉनिक शिल्प एआई आदी
12 फरवरी, शुक्रवार गृह विज्ञान
13 फरवरी, शनिवार गणित
15 फरवरी, सोमवार- संस्कृत, गुजराती, तमिल, पंजाबी, बंगला, मराठी
17 फरवरी, बुधवार- विज्ञान, संगीत वादन
18 फरवरी, गुरुवार- कंप्यूटर, सिलाई
19 फरवरी, शुक्रवार- वाणिज्य, उर्दू
20 फरवरी, शनिवार- वाणिज्य उर्दू
22 फरवरी, सोमवार- चित्रकला, रंजन कला
23 फरवरी, मंगलवार- संगीत गायन, पालि, अरबी फारसी
24 फरवरी, बुधवार कृषि
यूपी बोर्ड 12वीं की डेट शीट
परीक्षा तारीख विषय
5 फरवरी, शुक्रवार- हिंदी, सामान्य हिंदी
8 फरवरी, सोमवार- अंग्रेजी व्यावसायिक विषय (पहला पेपर), कृषि शस्य विज्ञान (1 और 6 पेपर)
9 फरवरी, मंगलवार- काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प आदि, नागरिक शास्त्र
10 फरवरी, बुधवार- व्यावसायिक विषय (2 पेपर), इतिहास
12 फरवरी, शुक्रवार- व्यावसायिक विषय (3 पेपर), जीव विज्ञान, गणित
13 फरवरी, शनिवार- शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र
15 फरवरी, सोमवार- संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, रस चयन विज्ञान
16 फरवरी, मंगलवार- समाजशास्त्र, कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान, भूगोल
17 फरवरी, बुधवार- व्यावसायिक विषय (4 पेपर), भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
18 फरवरी, गुरुवार- कृषि अभियांत्रिकी, कृषि पशुपालन, चित्रकला, रंगकला
19 फरवरी, शुक्रवार- व्यावसायिक विषय (5 पेपर), मानव विज्ञान
20 फरवरी, शनिवार- उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, आदि, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
22 फरवरी, सोमवार- सामान्य आधारिक विषय, कृषि गणित एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान
23 फरवरी, मंगलवार- लेखाशास्त्र, एनसीसी, पालि अरबी, पारसी
24 फरवरी, बुधवार- कंप्यूटर संगणक
51 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 51 लाख 98 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाई स्कूल में करीब 27 लाख 74 हजार और इंटरमीडिएट के लगभग 24 लाख 24 हजार विद्यार्थी रजिस्टर्ड है।



















