UPSSSC PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 60 जनपदों में होगा एग्जाम

यूपी पीईटी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। प्रदेश के 60 जनपदों में एग्जाम आयोजित होंगे। इसका एडमिट कार्ड शनिवार से अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा रोजाना दिन दो पालियों में कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- UPSSSC ने दिसंबर तक का जारी किया एग्जाम-इंटरव्यू का कार्यक्रम

आयोग ने विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026 के तहत यह कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा तिथि और पाली सहित जनपद संबंधी विवरण पहले ही 12 अक्टूबर को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया था।
परीक्षा और पालियों का कार्यक्रम पीईटी-2026 की परीक्षा तीन दिनों में आयोजित होगी। तीनों दिन पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।

एडमिट कार्ड कब और कैसे करें डाउनलोड

आयोग ने प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी निर्धारित कर दी है। 25 अक्टूबर की परीक्षा वाले अभ्यर्थी 17 अक्टूबर से, 30 अक्टूबर वाले 23 अक्टूबर से और एक नवंबर वाले 25 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड सेक्शन में उपलब्ध पीईटी-2026 के लिंक पर क्लिक करेंगे। इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड आयोग के आधिकारिक एंड्रॉयड मोबाइल ऐप और पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजे गए लिंक से भी प्राप्त किया जा सकेगा।

वैध एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में प्रवेश के लिए वैध एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। 12 अक्टूबर को जारी विवरण केवल परीक्षा जनपद की अग्रिम जानकारी के लिए है इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित केंद्र पर समय से पहुंचें।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं एग्जाम की तारीखें की घोषित, पांच फरवरी से शुरू होगा पेपर