यूपी MLC चुनाव की वोटिंग खत्म, लखनऊ में दोनों का मतदान प्रतिशत मंडलीय औसत से कम

एमएलसी चुनाव
मड़ियाओं जोन-2 के मतदान केंद्र पर अपनी बारी इंतजार करते मतदाता। (फोटो आरयू)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी विधानपरिषद की लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर शुक्रवार को मतदान खत्म हो गया है। मंडल के सात जिलों में स्नातक सीट पर औसतन 38.72 प्रतिशत, जबकि शिक्षक सीट पर 55.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जबकि राजधानी लखनऊ में दोनों का मतदान प्रतिशत मंडलीय औसत से कम रहा।

स्नातक निर्वाचन में जिले के आंकड़े की बात करें तो लखीमपुर खीरी 44.32 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रहा। सीतापुर में 41.04, रायबरेली में 40.23, बाराबंकी में 40.03 और हरदोई में 39.65 प्रतिशत वोटिंग हुई। लखनऊ में 34.51 प्रतिशत और प्रतापगढ़ में सबसे कम 31.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं शिक्षक निर्वाचन में रायबरेली 63.14 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। जबकि लखीमपुर खीरी में 62.89 प्रतिशत, सीतापुर में 57.87 प्रतिशत, बाराबंकी में 56.37 प्रतिशत और हरदोई में 52.21 प्रतिशत वोट पड़े। साथ ही प्रतापगढ़ में 49.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें- #MLCElection: 23 व 27 अक्टूबर को बंद रहेंगी लखनऊ की सभी शराब की दुकानें व बार, आदेश जारी

इसके अलावा राजधानी लखनऊ में स्नातक निर्वाचन सीट पर 34.51 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन सीट पर 43.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस तरह शिक्षक सीट के मुकाबले स्नातक सीट पर 9.21 प्रतिशत अंक कम वोटिंग हुई। जबकि दोनों सीटों पर प्रतापगढ़ का मतदान प्रतिशत भी कम रहा। स्नातक निर्वाचन में यहां 31.24 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 49.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव में सपा ने बदले दो प्रत्याशी, कमलेश यादव की जगह संजय त्रिपाठी को दिया मौका