आरयू वेब टीम। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन
जय शाह लगातार दूसरी बार आइसीसी के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। थाईलैंड के बाली में हुई बैठक में शाह को सर्वसम्मति से दोबारा चेयरमैन चुने जाने पर मुहर लगाई गई है। साल 2024 में जय शाह ने ग्रेग बार्कले की जगह ली थी, उस समय भी जय शाह को निर्विरोध आइसीसी का चेयरमैन चुना गया था।
आइसीसी ने सोमवार को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। आइसीसी के एक्स हैंडल पर पोस्टकर कहा कि ‘इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल बोर्ड को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बाली में बोर्ड और कमिटी की मीटिंग में आइसीसी डायरेक्टर्स के प्रस्ताव के बाद, मिस्टर जय शाह को आइसीसी चेयरमैन के तौर पर दूसरे टर्म के लिए बिना किसी विरोध के फिर से अपॉइंट किया गया है। यह फैसला शाह की लीडरशिप में बोर्ड के भरोसे को दिखाता है और खेल के लिए एक अहम मोड़ पर कंटिन्यूटी देता है, जिसमें ग्लोबल एक्सपेंशन, फैनडम में बढ़ोतरी और इसके भविष्य के लिए स्ट्रेटेजिक रोडमैप पर कमर्शियल डेवलपमेंट शामिल है।’
यह भी पढ़ें- WPL 2027 से पहले BCCI ने अचानक किया वेन्यू में बदलाव
वहीं दोबारा आइसीसी चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर जाय शाह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि आइसीसी बोर्ड ने मुझपर लगातार दूसरी बार भरोसा दिखाया है। सभी डायरेक्टर्स, उनके विश्वास और समर्थन का मैं आभार व्यक्त करता हूं।” शाह ने आगे कहा, “आइसीसी के अध्यक्ष के रूप में काम करना एक जिम्मेदारी और सम्मान दोनों हैं। मैं दुनिया भर के क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हूं।”
ओलंपिक्स 2028 एक सुनहरा अवसर
लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स 2028 में क्रिकेट की वापसी हो रही है। क्रिकेट 128 साल के बाद खेलों के इस महाकुंभ में वापस आ रहा है। शाह ने कहा कि यह क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दौर है और दुनियाभर में छाप छोड़ने के लिए ओलंपिक्स 2028 एक सुनहरे अवसर के रूप में सामने आया है। ओलंपिक्स के जरिए क्रिकेट के खेल को नए मुकाम और नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकेगा।



















