उत्तर प्रदेश में 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर, भदोही-चंदौली समेत छह जिलों के बदले DM

आइएएस तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में आज एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। तीन दिनों के अंदर दूसरी बार आइएएस अफसरों का तबादला हुआ है। सोमवार को प्रदेश के 16 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। इनमें भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

सोमवार शाम जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों (कमिश्नर) का भी तबादला किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ की अदला-बदली की गई है। जबकि तीन दिन पहले 13 नवंबर को आइएएस उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर डीएम पद से हटाकर विशेष सचिव बनाया गया था। अब उन्होंने जौनपुर का डीएम बनाया गया है।

वहीं जौनपुर के डीएम रहे डॉ. सैमुअल पॉल एन. को सहकारिता विभाग भेजा गया है। गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन को नगर विकास विभाग और श्रावस्ती की डीएम अन्नपूर्णा गर्ग को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तैनाती मिली है। साथ ही चंदौली के जिलाधिकारी रहे चन्द्र मोहन गर्ग मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- 15 सीनियर IAS अधिकारियों की कुर्सी में हुआ फेरबदल, मुख्‍य सचिव की भी बढ़ी जिम्‍मेदारी

जबकि शामली के डीएम आलोक यादव को आइटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भेजा गया है। इस दौरान के. विजयेन्द्र पांडियन को कानपुर से हटाकर वाराणसी का कमिश्नर बनाया गया है। जबकि वाराणसी के कमिश्नर एस. राजलिंगम को अब कानपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

आइएएस अफसरों का ट्रांसफर
 आइएएस अफसरों का ट्रांसफर

यह भी पढ़ें- तीन IPS अफसरों का तबादला, मुनिराज जी. को मिली DIG बरेली रेंज की जिम्‍मेदारी