भाजपा ने UP के छह जिलों में घोषित किए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भाजपा

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जारी लिस्ट के मुताबिक मेरठ महानगर, अलीगढ़ महानगर, ललितपुर, चित्रकूट, वाराणसी महानगर और सिद्धार्थनगर में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा की ओर से रविवार को जारी लिस्ट के मुताबिक संगठन को मजबूत करने के लिए छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत पश्चिम क्षेत्र के मेरठ महानगर में विश्वजीत सोनकर को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ महानगर में मनोज माहौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह कानपुर क्षेत्र में ललितपुर से राहुल श्रीवास और चित्रकूट से अजय वर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं काशी क्षेत्र के वाराणसी महानगर में रिंकू भारतीय और गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में संजय गौतम को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें- NSG-ATS ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ कर बोले CM योगी, लॉलेस लैंड से लैंड ऑफ लाॅ बन चुका प्रदेश

दरअसल उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक समीकरणों को साधने के उद्देश्य से पार्टी लगातार नए पदों पर नियुक्तियां कर रही है। बीजेपी का लक्ष्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है, जिसके लिए संगठन को सक्रिय और मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को नियुक्ति पत्र दे सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले सैफई सिंडिकेट था हर भर्ती पर हावी