एसएडी-भाजपा गठबंधन पर केजरीवाल ने कहा, ये लोग सत्ता के लिए आते हैं साथ

केजरीवाल

आरयू वेब टीम। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन पर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। एसएडी-भाजपा गठबंधन पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा ये लोग सत्ता के लिए साथ आते हैं, फिर अलग हो जाते हैं और फिर साथ आ जाते हैं।

वहीं केजरीवाल ने कहा “दूसरी तरफ, हम पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं। पूरा पंजाब देख सकता है कि पिछले पांच सालों में भगवंत मान ने कैसे मेहनत से काम किया है, ताकि पिछले 70-75 सालों में पंजाब को हुए नुकसान को ठीक किया जा सके।”

इसके अलावा इस गठबंधन पर आप नेता तरनप्रीत सिंह सोंध ने कहा कि बीजेपी और अकाली दल में असल में गठबंधन कभी टूटा ही नहीं। वे पिछले 30 सालों से साथ में है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे चार  काले कानून (कृषि कानून) लाते तो, हमारे 750 किसान दिल्ली बॉर्डर पर शहीद हो गए थे। उन्हें दिल्ली में नहीं घुसने दिया गया था। उस समय अकाली दल ने आंखों में धूल झोंकने के लिए सोची-सम्क्जी चाल चलते हुए बीजेपी के साथ समझौता कर लिया था। यह सच में शर्मनाक है कि अकाली दल अब फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन कर रहा है।

अमित शाह ने किया गठबंधन का ऐलान  

गौरतलब है कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा, पंजाब में भाजपा और अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल कभी एनडीए का हिस्सा था। आज सबसे पुराने साथी वापस आ रहे हैं मैं सुखबीर बादल का स्वागत करता हूं।

यह भी पढ़ें-  भाजपा ने UP के छह जिलों में घोषित किए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

इसके साथ ही उन्होंने गुरुपार्व और देव दीपावली की बधाई दी। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब में भ्रष्टाचार और नशे को पूरी तरह खत्म करना है। प्रेस कांफ्रेंसे में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और सुखबीर बादल ने भी पंजाब में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया।

यह भी पढ़ें- मनरेगा बचाने रायबरेली पहुंची राहुल गांधी ने कहा, गरीबों की जगह नौकरशाहों को प्राथमिकता दे रही मोदी सरकार, सुधार के नाम पर हटाया कवच