एक ऐसा देश, जहां बकरियों की लीद से बनता है सबसे महंगा तेल

goats-argan-trees

आरयू वेब टीम।

क्‍या आप जाने हैं कि एक ऐसी भी जगह है, जहां के लोग बकरियों के लीद को महत्‍व देतें हैं। जी हां ऐसी एक जगह मोरक्‍को में है। जहां सबसे महंगा बिकने वाले तेल अरगन का पेड़ है। इसका फल यहां की बकरियों को बेहद पसंद है। इसके लिए बकरियां पेड़ पर चढ़ने से भी बाज नहीं आती।

जैसे ही अरगन का फल पकता है, बकरियां इसे खा जाती हैं। क्‍योंकि यह तेल बहुत फायदे वाला और बहुत महंगा होता है तो यहां के लोग बकरियों के लीद से इसे निकालते हैं।

argan2

दक्षिणी मोरक्‍कों में अरगन का पेड़ पायाजाताहै। यह फल यहां के लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्‍वपूर्ण होता है, क्‍योंकि इस फल की बीज रिच ऑयल से युक्‍त होती है। इस तेल में फैटी एसिड और विटामिंस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

जानें लीद से कैसे निकाला जाता है कीमती तेल

हम आपकों बता दें कि इस फल के बीज की एक खासियत यह है कि बीज बहुत ही सख्‍त होती हैं। जिसे बकरियां निगल जाती हैं। पूरी डाइजेशन प्रक्रिया के बाद भी यह बीज जस के तस ही रहती है। बकरियों के लीद में यह बीज बाहर आ जाती है और यहां के लोग उसे लीद से निकालकर साफ करते हैं और इसे कूटकर पारंपरिक तरिके से इसका तेल निकालते हैं।

महंगे कॉस्‍मेटिक व फूड में किया जाता है इस्‍तेमाल

अरगन के बीज से निकाले हुए तेल का इस्‍तेमाल फैंसी कॉस्‍मेटिक्‍स और फूड आइटम्‍स में अधिक किया जाता है। इस तेल से बने हुए प्रोडक्‍ट काफी महंगे होते हैं। यूरोप व अमेरिका जैसे देशों में इस तेल की बहुत डिमांड है।

इंडिया में भी कई ब्रांडेड हेयर ऑयल से लेकर मसाज क्रिम में इसका इस्‍तेमाल किया जाता है।

आज भी अधिकांश लोग इस तेल को उन्‍हीं पुराने तरीकों का इस्‍तेमाल कर निकालते हैं। कुछ लोग तेल निकालने के तरीकों को जानते हुए भी केवल इसके फायदे की वजह से नजरअंदाज करते हैं। वहीं कुछ लोग इस तरीके को बदलने की भी सलाह देते हैं।