जातिवादी राजनीत करने वाली बीजेपी को आबादी के आधार पर हक देना नहीं है गवारा: अखिलेश

जातिवादी राजनीत

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गों के लिए परेशानी पैदा करना अपना ध्येय बना रखा है। अपने जनविरोधी कारनामों को वह झूठ और प्रपंच के सहारे छुपा रही है, लेकिन जनता सब जानती है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट है। चारों तरफ अराजकता व्याप्त है। सामाजिक सद्भाव पर खतरा बढ़ा है, लेकिन भाजपा जातीय सम्मेलन करने में व्यस्त है।

यह भी पढ़ें- जानें अखिलेश के साथ मंच पर आएं मुलायम ने कार्यकर्ताओं से क्‍या कहा

सपा अध्‍यक्ष आज पार्टी मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा पर हमला जारी रखते हुए उन्‍होंने कहा कि बीजेपी जातिवादी राजनीति तो करती है, लेकिन उन्हें आबादी के आधार पर हक और सम्मान देना गंवारा नहीं है। भाजपा को घमंड है कि हमें कोई नहीं हरा सकता है। ऐसा सोचना लोकतंत्र की सभी मान्यताओं की अवहेलना है। यह जनभावनाओं का भी अपमान करना है।

अखिलेश से मिले व्‍यापारियों ने कहा भाजपा ने बर्बाद की अर्थव्‍यवस्‍था

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि आज कानपुर के व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता, सरदार हरप्रीत सिंह और संजय बिसवार ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि व्यापारी समाज समाजवादी पार्टी के साथ है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने व्यापारी समाज को बहुत प्रताड़ित किया है। नोटबंदी-जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। जहां एक तरफ मंहगाई और बेकारी में वृद्धि हुई है वहीं भ्रष्टाचार और कालाधन पर कोई रोक नहीं लग सकी।

यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती: अभ्‍यर्थियों के समर्थन में उतरी सपा, राज्‍यपाल से मिलकर बोले दिग्‍गज नेता, राहत की जगह योगी सरकार करा रही लाठीचार्ज