लखनऊ समेत इन 14 मंडल प्रभारियों के शिवपाल ने ना‍म किए घोषित, सपा के करीबियों को भी दी जिम्‍मेदारी

शिवपाल यादव

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने के ठीक एक दिन बाद सोमवार को समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा (ससेमो) के संस्‍थापक शिवपाल सिंह यादव ने अपना अगला कदम बढ़ा दिया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा के 14 मंडलों के प्रभारियों के नाम तय कर आज उनकी घोषणा कर दी है। शिवपाल की इस लिस्‍ट में समाजवादी पार्टी के भी कई खास नेताओं के साथ ही पूर्व मंत्री और सांसद का भी नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- जानें अखिलेश के साथ मंच पर आएं मुलायम ने कार्यकर्ताओं से क्‍या कहा

शिवपाल सिंह यादव ने देवेंद्र गुप्ता को आगरा मंडल का प्रभारी बनाया है। देवेन्द्र पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं। राम दर्शन यादव को आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। ये पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैं। प्रकाश राय उर्फ लल्लन राय को इलहाबाद मंडल की बागडोर सौंपी गयी है। इन्हें भी पूर्व में राज्य मंत्री का दर्जा मिल चुका है। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को कानपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- फिर सामने आया शिवपाल का मुलायम प्रेम, ससेमो का अध्‍यक्ष हीं नहीं मैनपुरी से चुनाव भी चाहते हैं लड़ाना

इसके अलावा एमपी यादव को गोरखपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। प्रेम प्रकाश वर्मा को फैजाबाद मंडल की कमान सौंपी गयी है। ये समाजवादी पार्टी से पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके हैं। शिक्षाविद डॉ. रक्षपाल सिंह को अलीगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विष्णु पाल सिंह उर्फ नन्हू राजा को झांसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- शिवपाल ने जारी की ससेमो के नौ प्रवक्‍ताओं की लिस्‍ट, पहले नंबर पर शारदा प्रताप

देवेन्द्र सिंह को वाराणसी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राम सिंह यादव को लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी सौपी गयी है। बाबूराम निषाद को बस्ती मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। फरहत मियां को बरेली मंडल का प्रभारी बनाया गया है। जय सिंह को मिर्जापुर का प्रभारी बनाया गया है, वहीं डॉ. मरगूब त्यागी को मेरठ मंडल संभालने की जिम्‍मेदारी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- शिवपाल यादव ने गठित किया समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा, छोटे दलों व सपा से उपेक्षित लोगों को लाएंगे साथ