शिवपाल का अखिलेश पर निशाना, सेक्‍युलर मोर्चा बनने के बाद होने लगा नेताजी का सम्‍मान

सेक्‍युलर मोर्चा
पार्टी कार्यालय का उद्धाटन करते शिवपाल यादव साथ में अन्‍य।

आरयू संवाददाता, 

इटावा। समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा के संस्‍थापक शिवपाल यादव ने शुक्रवार को इटावा में अपनी पार्टी सेक्युलर मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान शिवपाल ने अपनी पार्टी की रणनीति पर बात करने के साथ ही सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है।

आज शिवपाल ने अखिलेश के उस बयान का जिक्र किया जिसमें सपा अध्‍यक्ष ने  इशारों में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को भाजपा की सहयोगी पार्टी बताया था। इस पर शिवपाल ने कहा कि वह खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं। उनका तो जनाधार खिसक रहा है, सभी वर्ग के लोग हमारे साथ है। शिवपाल सिंह यादव इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को पहले कोई नहीं पूछ रहा था, लेकिन उनकी पार्टी बनने के बाद उन्हें सम्मान मिलने लगा है।

यह भी पढ़ें- अब शिवपाल के साथ आयीं छोटी बहू अपर्णा, बोलीं नेता जी के बाद चाचा ही चहेते नेता

भाजपा ने नहीं की कोई मदद

इस दौरान अमर सिंह और आजम खान पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर  शिवपाल ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह लोग स्वतंत्र है, हमारी सीधी लड़ाई तो भाजपा से है। वहीं भाजपा से बड़ी मदद मिलने पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने कोई मदद नहीं की है। प्रदेश में तो सिर्फ सेक्युलर मोर्चा ही भाजपा से लड़ रहा है, इसलिए हम पर इस तरह का आरोप लग रहा है।

यह भी पढ़ें- सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद पहली बार शिवपाल को आर्शीवाद देते दिखें मुलायम, मंच साझा कर बोले भाई भी करे अन्‍याय तो विरोध करो

वहीं भविष्य में महागठबंधन में शामिल होने वाले सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि अगर हमारे पास ऑफर आता है तो इस पर हम जरूर विचार करेंगे।

बुराई पर अच्‍छाई की जीत का दिन

वहीं पार्टी के ऑफिस के उद्घाटन के लिए आज का दिन चुने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन कार्यालय का शुभारंभ किया है। हम सभी साथियों को बुराई से ही लड़ना है।

सेक्‍युलर मोर्चा
कुछ इस अंदाज में सजा नजर आया सेक्‍युलर मोर्चा का कार्यालय

2022 में प्रदेश में बनेगी हमारी सरकार

इस अवसर पर शिवपाल यादव ने मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है। पार्टी का नया नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) होगा। साथ ही उन्‍होंने एक बार फिर ये दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में बगैर हमारे केंद्र में कोई सरकार नहीं बन पाएगी। 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी हर आदमी को न्याय दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुजरात हिंसा: शिवपाल यादव ने कहा अराजक तत्वों को भाजपा सरकार से मिल रहा खुला समर्थन