पकड़ा गया आठ पुलिसवालों का हत्‍यारोपित विकास, “खुद ही चिल्‍लाकर कह रहा था मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला”

सुप्रीम कोर्ट
विकास दुबे। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। कानपुर के चौबेपुर इलाके में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्‍या के बाद से फरार चल रहा है। विकास दुबे आखिरकार गुरुवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे आज सुबह उज्‍जन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- जमीदोज हुए मकान से मिला असलहों का जखीरा, IG कानपुर ने कहा, विकास दुबे के साथ आतंकियों जैसा ही होगा सलूक

मोस्‍ट वांटेड विकास के एनकाउंटर व गिरफ्तारी की कोशिश में लगी यूपी पुलिस को चकमा देकर पांच लाख का ईनामी विकास मध्‍य प्रदेश के उज्‍जन से गिरफ्तार किया गया है। विकास की गिरफ्तारी की खबर लगते ही यूपी पुलिस के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी भी मध्‍य प्रदेश पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- अब विकास हुआ पांच लाख का ईनामी, पुलिस ने करीबी अमर दुबे को भी मार गिराया, ADG ने कहा घटना में शामिल लोगों को होगा हमेशा पछतावा

उज्जैन के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया को बताया कि विकास दुबे महाकाल का दर्शन करने मंदिर में गया था। उसी समय सुरक्षाकर्मियों ने उसको पहचाना और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद विकास दुबे वहां पर चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि मैं ही विकास दुबे हूं, कानपुर वाला। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसको पकड़ा और कंट्रोल रूम में लेकर गई।

विकास दुबे के पकड़े जाने के ठीक बाद एमपी सरकार के मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि कानपुर की नृशंस घटना के बाद से ही हमने पूरे मध्य प्रदेश और पुलिस को अलर्ट कर रखा था, जैसे ही संदेह हुआ उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- विकास दुबे के दो रिश्‍तेदारों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, कानपुर पहुंचे DGP ने किया घटनास्‍थल का निरीक्षण, घायल जवानों का जाना हाल

एमपी पुलिस यूपी पुलिस को सौंपेगी विकास दुबे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को सौंप देगी। यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।

यह भी पढ़ें- विकास दुबे के पकड़े जाने पर बोलीं प्रियंका, उज्‍जैन तक पहुंचना मिलीभगत की ओर करता है इशारा, UP सरकार पूरे मामले की कराए CBI जांच

मंदिर से विकास की गिरफ्तारी पर एमपी के सीएम ने कहा कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्‍शने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें- विकास दुबे पर LDA ने कसा शिकंजा, मकान पर नोटिस चस्‍पा कर कहा, कल हर हाल में उपलब्‍ध कराओ नक्‍शा

विकास नहीं कर सकता आत्मसमर्पण: डीजीपी

दूसरी ओर गिरफ्तारी को लेकर बिहार के डीजीपी ने कहा है कि विकास दूबे आत्मसमर्पण नहीं कर सकता। अगर करना होता तो कहीं और कर सकता था, दिल्ली, हरियाणा अधिक सुरक्षित था,यह मध्य प्रदेश पुलिस की कामयाबी है। यूपी पुलिस से उसे डर था इसलिए उसे कहीं बाहर जाना था। महाकाल ने उसे दर्शन ही नहीं दिया, दर्शन करने से पहले ही पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें- विकास के पकड़े जाने पर शहीद CO के परिवार ने कहा, “ये गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उसे मौत से जा रहा बचाया, ये सवाल भी उठाएं”

वहीं इससे पहले आज तड़के कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपित विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था। इसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया। इसके अलावा इटावा में विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला को मार गिराया गया है।

यह भी पढ़ें- विकास दुबे के दो और सहयोगी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कानपुर में प्रभात तो इटावा में हुआ रणवीर का एनकाउंटर