सिने स्टार अभिषेक चटर्जी का निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख

अभिषेक चटर्जी

आरयू वेब टीम। बंगाली सिनेमा के मशहूर सितारे अभिषेक चटर्जी का निधन हो गया है। हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई। जानकारी के मुताबिक, वो एक टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे, जब उनकी तबियत बिगड़ी तो वो शूटिंग छोड़कर घर आ गए थे। इसके बाद वो घर पर रह कर ही इलाज करा रहे थे, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

उन्हें डॉक्टरों ने कई बार अस्पताल में भर्ती होने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने डॉक्टर की चेतावनियों को नजरअंदाज किया। एक्टर 57 साल के थे। अपने पीछे वो बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया।

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि वो अभिषेक चटर्जी जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता की मौत से दुखी हैं। अभिषेक बेहद प्रतिभाशाली थे। ये उनके परफॉर्मेंस में भी दिखता था। हम सब उन्हें मिस करेंगे। उनके जाने से हमारी फिल्म और टीवी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मैं उनके परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

बता दें कि अभिषेक चटर्जी का जन्म कोलकाता में ही हुआ था। अभिषेक चटर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से ही पढ़ाई की थी और शुरुआत से ही बंगाली सिनेमा में सक्रिय थे।बीते साल 2021 में ही उनकी पांच बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी। अभिषेक चटर्जी ने बंगाली सिनेमा जगत में साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म पथभोला से डेब्यू किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन तरुन मजूमदार ने किया था।

यह भी भी पढ़ें- बप्‍पी लहरी का मुंबई में निधन, गमगीन बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

अभिषेक ने अपने करियर में बंगाली सिनेमा जगह के बड़े कलाकारों के साथ काम किया था, जिसमें संध्या रॉय, प्रोसेनजित चटर्जी, तापस पॉल और उत्पल दत्त जैसे नाम प्रमुख हैं। अभिषेक की अन्य फिल्मों में ओरा चरजों, तुमी कोतो सुंदर, सुरेर आकाशे, तूफान, मर्यादा, अमर प्रेम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थी। अभिषेक चटर्जी कई मशहूर बंगाली टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- भारत रत्‍न लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित, राष्ट्रपति समेत देश की तमाम हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि