अकबर नगर के विस्‍थापितों ने प्रदर्शन कर सीएम योगी से लगाई न्‍याय की गुहार, बच्‍चों ने पूछा हमारा क्‍या कसूर

अकबर नगर के विस्‍थापित
बसंतकुंज में प्रदर्शन करते अकबर नगर के विस्‍थापित।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। अबरार नगर, पंतनगर व इंद्रप्रस्‍थ नगर आदि इलाकों के घर टूटने से बचने के बाद अकबर नगर की जनता भी अपने लिए न्‍याय की गुहार लगा रही है। आज इसी क्रम में अकबर नगर के विस्‍थापितों ने बसंतकुंज में प्रदर्शन करते हुए सीएम योगी से न्‍याय करने की गुहार लगाई है।

इस दौरान प्रदर्शन में मौजूद बड़ी संख्‍या में बच्‍चों ने पूछा कि आखिर उन लोगों का क्‍या कसूर। उनके साथ भी पंतनगर, इंद्रप्रस्‍थ नगर व अबरार नगर के लोगों की तरह न्‍याय दिया जाए।

यह भी पढ़ें- अकबरनगर पर कहर बनकर टूटा LDA, एक दिन में ही गिरा डालें सौ से ज्‍यादा घर-दुकान

साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सीएम योगी से गुहार लगाने के लिए अकबर नगर में आयोजित मुख्‍यमंत्री के पौधारोपण कार्यक्रम में जाने की भी कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्‍हें रोकते हुए मांग पत्र सीएम तक पहुंचाने का आश्‍वासन देते हुए ले लिया।

आधारभूत मदद भी नहीं मिल पा रही: रविदास

प्रदर्शन में सपा विधायक रविदास मल्होत्रा भी शामिल हुए। सपा विधायक ने कहा कि यहां के लोग परेशान हैं। इन्हें बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी आधारभूत मदद भी नहीं मिल पा रही है। अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे कहां लेकर जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नहीं टूटेंगे पंत नगर व रहीम नगर में घर, जनता में दहशत फैलाने और सरकार की छवि बिगाड़ने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज, सीएम योगी ने खुद किया ऐलान

उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगे पूरी करनी चाहिए। एक संवैधानिक कुर्सी पर बैठे मुख्‍यमंत्री के लिए सारी जनता एक समान होनी चाहिए, किसी के साथ भी अन्‍याय करना सीएम का काम नहीं है।

यह भी पढ़ें- अकबर नगर में पौधारोपण कर CM योगी ने कहा, किया जा रहा सौमित्र वन स्थापित, यूपी में लगा चुके 168 करोड़ पेड़