अखिलेश का ऐलान, कन्‍नौज से लड़ूंगा 2024 का लोकसभा चुनाव

अखिलेश यादव का ऐलान

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/कन्नौज। साल 2024 में होने जा वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश ने कहा कि वह कन्नौज से 2024 का चुनाव लड़ेंगे। आगे कहा कि कन्नौज में उन्होंने विकास कार्य कराएं हैं। इससे चुनाव भी लड़ेंगे। साथ ही कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, चुनाव तो लड़ लूंगा।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है, जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी की चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी। सपा मुखिया ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था धड़ाम हैं। सरकार के लोग खनन कर रहे हैं। गिरफ्तारी पर खुलेआम भाजपाई थाने से आरोपितों को छुड़ाकर ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें- डिंपल के लिए प्रचार में उतरे अखिलेश ने कहा, ये नेताजी को श्रद्धांजलि देने का है चुनाव

बता दें कि अखिलेश यादव एक निजी शादी समारोह में गुरुवार को कन्नौज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना के बेटे यश चंद्रगुप्त का तिलक समारोह में शामिल हुए। जीटी रोड एफएफडीसी के पास फार्म हाउस में बधाई देने के बाद अखिलेश यादव पत्रकारों से बात करते हुए ये ऐलान किया।

यह भी पढ़ें- डिंपल के नामांकन के बाद अखिलेश ने मुलायम सिंह को याद कर कहा, हम लोग चलेंगे नेता जी के बताए रास्ते पर