इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने राजेश बिंदल, राज्यपाल आनंदीबेन ने दिलाई शपथ

राजेश बिंदल
मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलातीं राज्यपाल।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस राजेश बिंदल ने सोमवार को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जस्टिस राजेश बिंदल को लखनऊ में शपथ दिलाई है। इस अवसर पर राजभवन के गांधी हाल में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के समय मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दरअसल कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के अपर सचिव राजिंदर कश्यप ने जारी की है।

बता दें कि मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल का जन्म 16 अप्रैल 1961 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विधि स्नातक करने के बाद सितंबर 1985 से उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में विधि कार्य शुरू किया। वकालत करने के दौरान वो हरियाणा राज्य की ओर से सतलज यमुना विवाद में बनी इडी ट्रिब्यूनल में हरियाणा सरकार के पक्षकार थे। इसके साथ ही प्रोविडेंट फंड, आयकर विभाग और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की तरफ से हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष रखते थे।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनें जस्टिस संजय यादव, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

उन्होंने 22 मार्च 2006 को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जज के रूप में शपथ ली। यहां से ट्रांसफर होने के पहले उन्होंने लगभग 80000 वादों का निस्तारण किया था। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने। इसके बाद लद्दाख और जम्मू कश्मीर के एक साथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर थे।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर कांड: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई योगी सरकार को फटकार, पूछा आरोपित को पेश करने के लिए अनुरोध की क्‍या जरूरत, आम आदमी होता तो