सांसद अमर सिंह का सिंगापुर के अस्‍पताल में निधन, मौत के कुछ घंटें पहले किए थे ये दो Tweet

अमर सिंह
अमर सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता अमर सिंह का 64 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार को सिंगापुर के एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली है। उत्तर प्रदेश की राजनीत में दिग्‍गज नेताओं में शुमार अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी भी थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किडनी से जुड़ी समस्या के चलते छह महीनों से अमर सिंह का इलाज सिंगापुर में चल रहा था। जहां वो आइसीयू में एडमिट थे। बता दें कि साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी।

वहीं बीमार रहने के बावजूद अमर सिंह के ट्विटर प्रोफाइल को देखकर लगता है कि वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। अपने अंतिम ट्वीट में आज दिवंगत अमर सिंह ने स्वतंत्रता सैनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि दी थी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया था, साथ ही उन्होंने इससे ठीक पहले किए गए अपने एक अन्‍य ट्विट में ईद-अल-अदहा की भी लोगों को बधाई दी थी।

यह भी पढ़ें- अमर सिंह का दावा BJP के शीर्ष नेता से तय था मुलाकात का समय, लेकिन नहीं पहुंचे शिवपाल

उल्‍लेखनीय है कि साल 1996 में अमर सिंह के राजनीतिक करियर की शुरुआत राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ हुई थी। 2010 में मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद अमर सिंह राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान कर दिया था। हालांकि साल 2016 में अमर सिंह की एक बार फिर से समाजवादी पार्टी में एंट्री हुई और वह राज्यसभा भेजे गए थे। अमर सिंह के बालीवुड स्‍टार अमिताभ बच्‍चन, सहारा प्रमुख सुब्रत राय समेंत देश की कई जानी-मानी हस्तियों के साथ भी नजदीकी संबंध थे।

यह भी पढ़ें- अमर सिंह के निधन पर योगी, प्रियंका, अखिलेश समेत कई नेताओं ने जताया शोक

बीते मार्च की शुरूआत में अमर सिंह के निधन की झूठी खबर वायरल होने पर भी अमर सिंह ने वीडिया ट्विट किया। दो मार्च को ट्विट किए अपने इस वीडियो में अमर सिंह ने अपनी मौत की खबर का खंडन करते हुए ये बातें कहीं थीं-