डिप्टी CM केशव मौर्या संग अमेठी पहुंचीं स्‍मृती ईरानी ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

स्‍मृती ईरानी
अमेठी दौरे पर स्मृती ईरानी साथ में डीप्टी सीएम केशव मौर्या व अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ/अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। जहां उन्‍होंने जन कल्याण की कई योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

अमेठी के तिलोई में स्मृति ईरानी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ राजा विश्वनाथ सिंह इंटर कालेज में आज कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। स्मृति ईरानी सांसद के रूप में पहली बार आज अमेठी पहुंची। पहली बार अमेठी दौरे पर पहुंची स्‍मृति ने कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा।

एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी में एक क्रांति आई जब हर मतदाता पोलिंग बूथ तक गया और कमल का बटन दबाकर बता दिया कि लोकतंत्र कामदारों के लिए है नामदारों के लिए नहीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक साधारण से परिवार से आने वाली एक महिला को अमेठी की जनता अपना नेता चुनेगी।

उन्होंने कहा कि पहले ये माना जाता था कि अगर अमेठी का सांसद पांच साल तक अपने संसदीय क्षेत्र की तरफ मुड़कर नहीं देखता तो भी जनता उसे स्वीकार कर लेती है अब ये मिथक टूट गया है। अमेठी में दो दिन के दौरे पर स्मृति ईरानी दो दिनी प्रवास में यहां अपने अभियान को गति प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़ें- अमेठी में CM योगी संग रोड शो कर स्मृति ईरानी ने दाखिल किया नामांकन, कही ये बातें

स्मृति आज अमेठी में सबसे पहले दिवंगत भाजपा नेता व पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के घर बरौलिया के अमरबोझा गांव में परिवार के लोगों से भेंट की। बरौलिया गांव से निकलने के बाद वह तिलोई के राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कालेज में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकापर्ण किया।

वहीं गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने आज बरौलिया में स्वर्गी सुरेंद्र सिंह के बेटे से भेंट की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2014 में चुनाव प्रचार के लिए मैं यहां पर स्मृति जी के साथ कार्यकर्ता के रूप में आया था। मैं यहां पर 22 दिन गांव-गांव घूमा था। मैं सभी कार्यकर्ताओं को जानता हूं। सुरेंद्र सिंह की हत्या से मुझे बहुत बुरा लगा। मैंने स्मृति दीदी से वार्ता करने के बाद स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मिलने की इच्छा जताई थी। सुरेंद्र सिंह पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता थे। पार्टी ने एक जुझारू कार्यकर्ता खोया है। उसकी भरपाई नहीं हो सकती। भाजपा पूरे परिवार के साथ है, बेटे के साथ है।

यह भी पढ़ें- स्मृति ईरानी के करीबी की हत्या पर DGP ओपी सिंह ने कहा, 12 घंटे में किया जाएगा खुलासा