निकोबार द्वीप समूह में ढाई घंटे में तीन भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3

अंडमान-निकोबार

आरयू वेब टीम। निकोबार द्वीप में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ढाई घंटे के भीतर तीन भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, हांलाकि भूकंप के कारण कोई हातात नहीं हुआ है। वहीं दूसरा झटका भले ही 4.1 तीव्रता वाला रहा, लेकिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर रहने वाले लोग भूकंप के झटकों से सहम गए।

एनसीएस ने बताया कि दूसरी बार झटके करीब तीन बजे लगे। वहीं शाम करीब चार बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप का तीसरा झटका भी महसूस किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक निकोबार द्वीप में रविवार को दोपहर करीब 2:59 बजे भूकंप का केंद्र दस किलोमीटर नीचे था। इस हफ्ते की शुरुआत में यानी छह अप्रैल 2023 को भी अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही थी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

भूकंप में पोर्टब्लेयर के 140 किमी ईएनई में आया था, इस दौरान भी भूकंप के कारण किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ था। छह अप्रैल को भूकंप रात के तकरीबन 10:47 पर आया था। इसके बाद इलाकों में हड़कंप मच गया था और लोग अपनी इमारतों से बाहर निकलकर खुली जगह आ गए थे। लगातार भूकंप के झटके आने के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- अब देश के इन दो राज्‍यों में आया भूकंप, लोगों में दहशत