आपदा प्रभावितों को 24 घंटे में दिलाएं मुआवजा, अधिकारियों को CM योगी का निर्देश

आपदा प्रभावित
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को तेज आंधी और बारिश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने और 24 घंटे के अंदर प्रभावितों को मुआवजा देने का का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय रहे और हरसंभव प्रयास किया जाए कि विपरीत मौसम का असर न्यूनतम रहे। इस दौरान योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आम लोगों को तुरंत राहत मिले और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मौसम से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहानि, पशुहानि, घायलों और आपदा प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर कठिन परिस्थिति में किसानों और प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है।

वहीं अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए योगी ने कहा कि खराब मौसम के कारण कई जिलों में सड़क दुर्घटनाओं की भी सूचना मिली है। ऐसे स्थानों पर राहत और बचाव कार्य तेज गति से चलाए जाएं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जाए। जबकि कि आंधी और बारिश के चलते किसानों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि नुकसान को कम से कम किया जा सके।

यह भी पढ़ें- “काम होते ही भरे खोदी सड़क-गढ्डे नहीं तो होगी सख्त‍ कार्रवाई”, सीएम योगी की अफसर-ठेकेदारों को चेतावनी

योगी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लगातार फील्ड में रहकर स्थिति का जायजा लें। साथ ही अन्य फील्ड अधिकारियों को भी प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करने और राहत कार्यों में बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति और आवश्यकता से जुड़ी सूचनाएं समय पर शासन को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें- CM योगी ने नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, गिनाईं उपलब्धियां