बीजेपी लखनऊ महानगर चुनाव की कार्यशाला में बोले स्‍वतंत्र देव, आपको कराना है पारदर्शी चुनाव

मंडल चुनाव
कार्यशाला को संबोधित करते बीजेपी के प्रदेश अध्य्क्ष।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। मंडल चुनाव एवं सहचुनाव अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। आपको संगठन का स्वच्छ एवं पारदर्शी चुनाव कराना है। वर्तमान में पार्टी के संगठन कार्यशैली में बहुत बदलाव आया है और हमें इस बदलाव के अनुसार चलकर संगठन की गतिविधियों को गति देना है। ये बातें मंगलवार को कपूरथला स्थित श्‍याम सत्‍संग भवन में आयोजित बीजेपी लखनऊ महागर के संगठन चुनाव की कार्यशाला में बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कही।

वहीं इससे पहले बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सदस्यता प्रमुख जेपीएस राठौर ने कार्यशाला में बूथ समिति एवं मंडल समिति के चुनाव कराने की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अगामी 18 से 22 सितंबर तक बूथ समितियों के चुनाव संपन्‍न कराने हैं। साथ ही 18 व 19 अक्टूबर को मण्डल कार्यसमिति के चुनाव कराने हैं।

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रीय चुनाव अधिकारी ने कहा, देश में सबसे ज्‍यादा यूपी ने बनाए हैं भाजपा के सदस्‍य

इसके अलावा बूथ अध्यक्ष के चुनाव में प्राथमिक सदस्य मतदाता होंगे एवं मण्डल अध्यक्ष के चुनाव में बूथ अध्यक्ष मतदाता होंगे। सक्रिय सदस्य ही मण्डल या उसके ऊपर के पदाधिकारी बन पायेंगे और प्रयास यह हो कि सक्रिय सदस्य ही बूथ का अध्यक्ष हो।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के मंत्रिमंडल का पहला कैबिनेट विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्‍ट

कार्यशाला को महानगर चुनाव अधिकारी सुब्रत पाठक और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में महानगर सहचुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न कुमार, योगी सरकार की मंत्री स्वाती सिंह, राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेयी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, महानगर सदस्यता सत्यापन अधिकारी संतोष सिंह, महानगर सदस्यता प्रमुख पुष्कर शुक्ला, महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, राम अवतार कनौजिया, कार्यालय मंत्री पीएन सिंह सहित मंडल अध्यक्ष, मण्डल चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी भी मौजूद रहें।  कार्यक्रम का संचालन महामंत्री त्रिलोक सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें- पति-पत्‍नी कर रहें थे कुछ ऐसा, मासूम ने नकल में पीछे से कर दी खतरनाक हरकत, वीडियो हुआ वॉयरल, आप भी देखें