युवती से अश्‍लीलता करने में पकड़े गए भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर कश्‍यप बीजेपी से निष्‍कासित

अश्लील हरकत

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के अश्‍लील कांडों से आजकल सोशल मीडिया भरा पड़ा है। कोई अपनी पोती की उम्र की युवती को डांस के दौरान गोद में बिठाकर चुंबन कर रहा है तो कोई हाइवे पर ही संभोग करता हुआ कैमरे में कैब हो जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा नेता किशोर कश्‍यप के वीडियो ने भी भाजपा की काफी किरकिरी करा दी है। सीसीटीवी फुटेज के एक वीडिया में किशोर एक अपनी आधी से भी कम उम्र की युवती को दबोचते नजर आएं हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर भी विपक्ष समेत आम लोग भी भाजपा की खिचाई करने में लगे हैं। इसी बीच भाजपा ने आज गोंडा जिलाध्‍यक्ष किशोर कश्‍यप से किनारा करते हुए उसे बीजेपी से बाहर निकाल दिया है।

भाजपा के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने बुधवार को इस सम्बंध में पत्र जारी किया। शुक्ला द्वारा जारी पत्र में कहा गया है, ”आपके द्वारा उपलब्ध कराया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका ये कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। अतः सम्यक विचारोपरांत प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

इससे पहले अमर किशोर को भजापा की ओर से नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया था और पार्टी ने उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना। दरअसल पिछले महीने के अंतिम हफ्ते में कश्यप का अश्लील हरकत करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पार्टी कार्यालय में एक युवती के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहा था। यह वीडियो 12 अप्रैल 2025 का बताया गया है।

यह भी पढ़ें- हत्या-रेप के आरोपित भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित, सदस्यता भी खत्म

बाद में वीडियो में दिख रही युवती भी सामने आई और उसने छपिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुदकमे में युवती ने दावा किया था कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया है। उसने वायरल वीडियो को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए कहा था कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उसकी और कश्यप की छवि धूमिल करना चाहते हैं। युवती ने तो यहां तक कह डाला कि भाजपा नेता कश्यप उसके लिए बड़े भाई जैसे हैं और उनके बीच कोई अनुचित रिश्ता नहीं है। दर्ज मुकदमे की विवेचना मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक (अपराध) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जज के अश्लील वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, जस्टिस को किया सस्‍पेंड, जांच का आदेश