भाजपा के डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरूआत कर बोले स्‍वतंत्र देव, “जो कहा, वह किया, जो कहेंगे उसे भी करेंगे”

डोर टू डोर कैंपेन
डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरूआत करते स्‍वतंत्र देव।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को लखनऊ के बालू अड्डे से भाजपा के डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही यूपी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जाने वाला यह जनसंपर्क अभियान आज से प्रारंभ हो गया।

घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से घरों पर जाकर जनसंपर्क किया। जहां उन्होंने लोगों को चंदन और कुमकुम का तिलक लगाकर उन्हें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला पत्रक दिया और एक बार फिर से भाजपा को वोट देने की अपील की।

यह भी पढ़ें- काशी विश्‍वनाथ में CM योगी ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए की विशेष पूजा, कहा पंजाब की घटना पर देशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस

साथ ही भाजपा के संकल्‍प पत्र की बात करते हुए स्‍वतंत्र देव सिंह बोले, हमने जो कहा है वह किया है, जो कहेंगे उसे भी करेंगे। इस अभियान के जरिए हम जनता के आशीर्वाद के साथ ही उनसे सुझाव भी ले रहे हैं। इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पांच-पांच की संख्या में घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दे रहें। राज्य में जिन लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ पाया है, उन लाभार्थियों के घर जाकर पार्टी नेताओं ने उनका सम्मान किया और पार्टी के लिए वोट मांगा।

यह भी पढ़ें- BJP सांसद ने नड्डा से की CM योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग, दावा किया भगवान श्रीकृष्ण ने पत्र लिखने के लिए किया प्रेरित

प्रदेश अध्‍यक्ष ने अभियान के बाद मंगलवार शाम अपने एक बयान में कहा कि आज यूपी के 1,74,000 बूथों पर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। लोगों को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों के हितों के क्या क्या किया है? पार्टी नेताओं ने लोगों के घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला पत्रक ‘पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास‘ भी दिया और स्टीकर लगाएं हैं।