बिहार अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले, अशोक चौधरी इसकी नहीं थी उम्मीद

अशोक चौधरी
अशोक चौधरी। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। 

बिहार कांग्रेस में उलटफेर के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष के पद से हटाए गए अशोक चौधरी का दर्द छलक उठा है। आज बिहार के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि उन्‍हें इस तरह से पद से हटाए जाने की उम्‍मीद ही नहीं थी वह सम्‍मानजनक विदाई की उम्‍मीद में थे।

उन्‍होंने खुद को हटाए जाने के पीछे साजिश होने की बात कही। इस दौरान उन्‍होंने वरिष्‍ठ नेता सीपी जोशी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनपर काफी पहले से पद से हटने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन सफल नहीं होने पर साजिश की गई।

यह भी पढ़ें- बीफ पार्टी: राहुल गांधी ने जताया विरोध, चार को कांग्रेस से निकला गया

साथ ही अशोक चौधरी ने राहुल गांधी का गुणगान करते हुए कहा कि आज वह जो कुछ भी है राहुल गांधी की ही वजह से है। वह जल्‍द ही राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने के साथ ही वास्‍तविकता से भी उन्‍हें अवगत कराएंगे।

वहीं उन्‍होंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस को बिहार में खड़ा करने का  दावा करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति की वजह से कांग्रेस को मणिपुर, असम समेत अन्‍य राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं व्यक्ति बिहार में अब कांग्रेस की लुटिया डुबोने में जुटा है।

यह भी पढ़ें- गुजरात पहुंचे राहुल गांधी की कार पर पथराव, राहुल बोले इससे नहीं डरता

गौरतलब है कि करीब साढ़े चार साल तक कांग्रेस में बिहार अध्यक्ष रहे अशोक चौधरी को मंगलवार की देर शाम बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाकर कौकब कादरी को बिहार प्रदेश का कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है। वहीं बिहार में पार्टी की सभी कमेटियों को भी भंग कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- IT के छापे पर संसद में हंगामा, कांग्रेस ने कहा एजेंसियों का हो रहा गलत इस्‍तेमाल