आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, चुनी गईं विधायक दल की नेता

आतिशी मार्लेना

आरयू वेब टीम। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया। जिसपर विराम लगाते हुए मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी। आप विधायक दल की मीटिंग में इस पर फैसला हुआ।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे, जिनमें इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे, लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने की इच्छुक नही हैं।

दरअसल दिलीप पांडे ने प्रस्ताव रखा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री का नाम डिसाइड करें। सभी विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव नए मुख्यमंत्री के तौर पर रखा है। उन्हें आप विधायक दल का नेता चुना गया है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से मिली केजरीवाल को जमानत, AAP नेताओं ने कहा सत्यमेव जयते

गौरतलब है कि विधायक दल की बैठक में खुद अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को अपना नेता चुन लिया। पहली बार की विधायक और 2023 में पहली बार मंत्री बनीं आतिशी ने करिश्माई ढंग से यह उंचाई हासिल की है। कभी योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की करीबी रहीं आतिशी ने आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी बगावत में ‘यूटर्न’ मारकर केजरीवाल का भरोसा जीता था।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दूंगा दिल्ली के मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा