AAP की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, वैभव मुख्‍य प्रवक्‍ता तो नीलम बनीं महिला विंग की प्रदेश अध्‍यक्ष, इनको भी मिली अहम जिम्‍मेदारी

आप प्रदेश कार्यकारिणी
प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट जारी करते सभाजीत सिंह साथ में वैभव महेश्वरी व अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने के लिए अब आम आदमी पार्टी ने अगला कदम उठाया है। करीब महीने भर पहले सभाजीत सिंह को यूपी का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाने के बाद रविवार को आप ने अपनी  प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके तहत आप ने अपने 12 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष व 16 को प्रदेश सचिव की जिम्‍मेदारी सौंपी है। वहीं आप महिला विंग का प्रदेश अध्‍यक्ष लखनऊ की नीलम यादव को बनाया गया है, जबकि यूपी आप के मुख्‍य प्रवक्‍ता की जिम्‍मेदारी काफी समय से यूपी में आप की बागडोर संभालने वाले वैभव महेश्‍वरी को मिली है।

सोमवार को हजरतगंज में आयोजित एक प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी आप के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह ने दी। प्रदेश अध्‍यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की अनुमति के साथ ही यूपी में आप के मुख्‍य प्रवक्‍ता के रूप में वैभव महेश्‍वरी को नियुक्‍त किया गया है। साथ ही आप के अन्‍य पांच प्रदेश प्रवक्‍ता भी नियुक्‍त किए गए हैं।

किसान की मौत के जिम्‍मेदार अफसरों पर हो मुकदमा, परिजनों को मिले मुआवजा

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रदेश अध्‍यक्ष ने बताया कि जल्दी आप की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर सभाजीत सिंह ने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि बदायूं में किसान बृजपाल को बिजली बिल बकाया के नाम पर दी गई यातना फिर उसकी मौत दुखद है, ये घटना  योगी सरकार की नाकामी को सीधे तौर पर उजागर करती है। प्रदेश अध्‍यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ न सिर्फ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, बल्कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाना चाहिए।

मोदी-योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी आप

इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद आप के मुख्य प्रवक्‍ता वैभव माहेश्‍वरी ने मीडिया से कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही जनता के बुनियादी मुद्दों पर बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। साथ ही वैभव ने ऊर्जा मंत्री के उस बयान की निंदा जिसमे उन्होंने कहा था कि बिजली के दाम बढ़ाना मजबूरी है, साथ ही उन्‍होंने ऐलान किया कि उत्‍तर प्रदेश में आप की सरकार बनते ही गरीबों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- AAP ने शुरू की UP विधानसभा चुनाव की तैयारी, अन्‍ना हजारे के साथ आंदोलन करने वाले सभाजीत सिंह को केजरीवाल ने सौंपी सबसे बड़े प्रदेश की कमान

आप के मुख्‍य प्रवक्‍ता ने योगी सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि बीजेपी की प्रदेश सरकार जोकरों की सरकार है। ये वो सरकार है जिसमें दोषियों को बचाया जाता है और गरीब जनता की मदद करने और आवाज उठाने वालों को जेल में डाला जाता है। डॉ. कफील उसका ताजा सबूत हैं।

नीचें देखें आप ने किन नेताओं को मिली अहम जिम्‍मेदारी-

प्रदेश उपाध्यक्ष-

  • सोमेंद्र ढाका (बागपत), वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • विकास शर्मा (बुलंदशहर), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • दिनेश चंद गौतम (बाराबंकी), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • इमरान लतीफ (सिद्धार्थ नगर), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • राजेश यादव (आजमगढ़), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • सतेंद्र तिवारी (बलिया), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • मोहम्मद हैदर (अमरोहा), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • छवि यादव (गाजियाबाद), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • डॉक्टर श्रद्धा चौरसिया (जालौन), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • ब्रिज कुमारी (लखनऊ), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • अनुराग मिश्रा (जौनपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • रमन सिंह (हमीरपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष।

प्रदेश सचिव-

  • नरेश गुप्ता (रामपुर), प्रदेश सचिव।
  • तुषार श्रीवास्तव (लखनऊ), प्रदेश सचिव।
  • अनुज पाठक (लखनऊ), प्रदेश सचिव।
  • रुचि यादव (इटावा), प्रदेश सचिव।
  • शिव शंकर ठाठेर (भदोही), प्रदेश सचिव।
  • मीनाक्षी श्रीवास्तव (गाजियाबाद), प्रदेश सचिव।
  • मकसूद अंसारी (सुल्तानपुर), प्रदेश सचिव।
  • डॉ. एस पी सिंह (औरैया), प्रदेश सचिव।
  • मनीष त्रिपाठी (मिर्जापुर), प्रदेश सचिव।
  • मोहम्मद अब्दुल्ला (वाराणसी), प्रदेश सचिव।
  • देवकांत वर्मा (वाराणसी), प्रदेश सचिव।
  • विनय पटेल (अंबेडकरनगर), प्रदेश सचिव।
  • अंजनी कुमार मिश्रा (प्रयागराज), प्रदेश सचिव।
  • शिमलाश्री (प्रयागराज), प्रदेश सचिव।
  • जे पी सिंह (बलिया), प्रदेश सचिव।
  • राजीव सिंह (बिजनौर), प्रदेश सचिव।

आप प्रदेश कार्यकरणी सदस्य-

  • वेद प्रकाश (कानपुर),
  • राजेंद्र राजसी (लखनऊ),
  • जगदीश राजोरिया (आगरा),
  • बृजेश सक्सेना (प्रयागराज),
  • एके सिंह (गाजियाबाद),

साथ ही आप के पांच प्रदेश प्रवक्‍ता के रूप में इनके नामों पर मुहर लगी है-

  • मुकेश सिंह (वाराणसी),
  • तरूनिमा श्रीवास्तव (गाजियाबाद),
  • वैभव जयसवाल (गोरखपुर),
  • महेंद्र प्रताप सिंह (लखनऊ),
  • सीएम चौहान (हापुड़),

वहीं वंशराज दुबे (लखनऊ) को छात्र युवा संघर्ष समिति का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अपने दो नेताओं को यूपी के सह प्रभारी की जिम्‍मेदारी सौंपी हैं। इसके तहत ललितपुर के  मुरारी लाल जैन और बिजनौर जिले के निर्मल कुमार मिश्रा को यूपी आप का सह प्रभारी नियुक्‍त किया गया है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश से मुलाकात कर बोले AAP नेता संजय सिंह, BJP, मोदी-शाह और सांप्रदायिक ताकतों को रोकना है प्राथमिकता