मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगा AAP सांसद ने कहा, भाजपा देश को बनाना चाहती है नॉर्थ कोरिया

आप सांसद

आरयू वेब टीम। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद इंडिया गठबंधन ने भाजपा पर धांधली कर जीतने का आरोप लगाया है। कांग्रेस और आप ने मिलकर यह चुनाव लड़ा था। रिजल्ट के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि ये दिखाता है कि भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे? क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो?।

राघव चड्ढा ने कहा कि आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उन्होंने देशद्रोह किया है। इस मामले की हम शिकायत दर्ज कराएंगे और न केवल जांच, बल्कि उनकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें- भाजपा पर फिर लगा सरकार गिराने की साजिश का आरोप, केजरीवाल ने कहा AAP के सात विधायकों को दिया 25 करोड़ का ऑफर

बता दें किचंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर ने मंगलवार को कांग्रेस समर्थित आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को मात दे जीत हासिल की है। सोनकर को 16 मत मिले, जबकि कुलदीप कुमार के पक्ष में 12 मत आए। आठ मतों को अवैध घोषित कर दिया गया, इनपर आप व कांग्रेस ने सवाल उठाएं हैं। वहीं नतीजे घोषित होते ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल आप और कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली CM ने ED को भेजा जवाब, ‘AAP ने कहा, भाजपा का मकसद केजरीवाल की गिरफ्तारी