कोरोना संक्रमित सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, घर पर होगा इलाज

सौरव गांगुली
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। बीसीसीआइ अध्यक्ष व पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान को सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, अभी भी सौरव गांगुली कोरोना से ठीक नहीं हुए है। उनमे अभी भी कोरोना के हल्के लक्ष्ण रह गए हैं। अब उनका इलाज होम आइसोलेशन में होगा।

अस्पताल के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पूर्व कप्तान चिकित्सकों की देखरेख में घर में पृथकवास पर रहेंगे और वह कोविड के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित नहीं थे। अस्पताल के अधिकारी ने बताया, ‘हमने आज दोपहर गांगुली को छुट्टी दे दी है। उन्हें अगले एक पखवाड़े तक चिकित्सकों की निगरानी में घर में ही रहना होगा। उसके बाद आगे के उपचार पर फैसला किया जाएगा।’

सौरव के सोमवार कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, जिसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सौरव गांगुली की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजरें बनाए हुए थे। फैंस भी लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। डॉक्टरों की मेहनत और फैंस की दुआएं रंग लाई और सौरव गांगुली को दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

बता दें कि सौरव गांगुली को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। इसके बाद भी वो कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि उनमे ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं हुई। ये इस साल में तीसरी बार था जब सौरव को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इससे पहले जनवरी 2021 में कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली हुए कोरोना संक्रमित, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

इसके अलावा 2021 के अंत तक सौरव गांगुली के सामने एक और विवाद खड़ा हो गया था। कुछ समय पहले बोर्ड ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में एक ही कप्तान रखने का फैसला किया, जिसके चलते विराट कोहली के वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कप्तान बना दिया गया। इसके बाद सौरव गांगुली दावा किया था कि उन्होंने विराट से टी-20 कप्तानी न छोड़ने का अनुरोध किया था जिसे उन्होंने नहीं माना, जिसके बाद यह फैसला लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली को ICC में मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्रिकेट कमेटी के बने अध्यक्ष