इन 28 IPS अफसरों को साल के आखिरी दिन मिला प्रमोशन का तोहफा

आइपीएस अफसर

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। सरकार ने नए साल पर भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के 28 अधिकारियों को प्रमोशन तथा दस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया है। शासन ने शुक्रवार को एडीजी से डीजी, आइजी से एडीजी, डीआइजी से आइजी, एसपी से डीआइजी तथा पुलिस अधीक्षकों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई डीपीसी बैठक में जिन आइपीएस अधिकारियों के पदोन्नति पर सहमति हुई थी आज सीएम की मोहर लगने के बाद पदोन्नति का गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया।

जारी आदेश में एडीजी जोन बरेली अविनाश चंद्र को डीजी के पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं चार आइजी को एडीजी के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों के नाम नवीन अरोड़ा, मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी और भजनी राम मीना हैं। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में तीन डीआइजी शामिल है, जिसमें प्रीतिन्दर सिंह, लव कुमार व चन्द्र प्रकाश-।। जिनको सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है।

20 आईपीएस अधिकारियों को एसएसपी से डीआइजी बनाया गया है। इनमें राजीव मल्होत्रा, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा (रिटायर्ड), सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव और रमेश , सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशार, विनोद कुमार मिश्रा, बालेन्दु भूषण सिंह, देवेन्द्र प्रताप नारायन पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह व अरविन्द भूषण पाण्डेय के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा व कानपुर के IG सहित यूपी में 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें किसी मिली कहां जिम्‍मेदारी

दस पुलिस अधीक्षकों को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इनमें केशव कुमार चैधरी, अजय कुमार साहनी, पवन कुमार, अनीस अहमद अंसारी, अखिलेश कुमार चौरसिया, शिवासिम्पी चन्नपा, दिनेश कुमार पी, मुनिराज जी, बबलू कुमार व संतोष कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सभी पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती के संबंध में आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- UP में चार IPS अफसरों का तबादला, लखनऊ की पुलिस उपायुक्त बनीं अपर्णा गौतम