‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के वाहनों पर हमला-फाड़े गए पोस्‍टर, कांग्रेस बोली भाजपा के गुंडों ने बनाया निशाना

आरयू वेब टीम। राहुल गांधी के नेतृव में कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। मणिपुर से शुरू हुई यात्रा इस समय असम से गुजर रही है। असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर हमला हुआ है। काफिले की गाड़ियों को निशाना बनाया गया है। जिसमें कुछ लोगों ने यात्रा के काफिले में शामिल वाहनों को निशाना बनाया। साथ ही इन लोगों ने सड़क किनारे लगे पोस्टर को भी फाड़ दिया। इस हमले की कांग्रेस अध्यक्ष ने की कड़ी निंदा की है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल वाहनों पर हुए हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, “हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के वाहनों पर हुए शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “पिछले दस वर्षों में, भाजपा ने देश के लोगों को संविधान द्वारा मिले हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। बीजेपी जनता की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी असम में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमलावरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।”

वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा गया है कि असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर बीजेपी के गुंडों ने हमला किया है। बीजेवी के गुंडों ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये कायराना और शर्मनाक हरकत दिखाती है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रहे प्यार और जनसमर्थन से भाजपा सरकार घबरा गई है, डर गई है, लेकिन मोदी सरकार और उसके इशारों पर चलने वाले असम के सीएम ये अच्छी तरह समझ लें यह भारत की यात्रा है, अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को कोई शक्ति नहीं रोक सकती। न्‍याय का हक  मिलने तक यात्रा जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- असम पहुंची भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा राहुल ने कहा, BJP-RSS कर रही देश में आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक अन्‍याय

मिली जानकारी के मुताबिक असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर यह हमला शुक्रवार रात को हुआ। जब काफिला यहां एक इलाके से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने काफिले में शामिल युवा कांग्रेस के वाहनों में तोड़फोड़ की। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हमलावर भाजपा के लोग थे। वाहनों में तोड़फोड़ के लिए भाजपा युवा मोर्चा को जिम्मेदार बताया गया है।

यह भी पढ़ें- मणिपुर से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल ने मंच से माफी मांग कही ये बातें