मणिपुर से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू, राहुल ने मंच से माफी मांग कही ये बातें

भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा
जनता को संबोधित करते राहुल गांधी।

आरयू वेब टीम। कांग्रेस ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर के थौबल से की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंच से वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। मंच पर चढ़ते ही राहुल गांधी ने सबसे पहले वहां उपस्थित लोगों से माफी मांगी। राहुल गांधी ने लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि दिल्ली में बहुत कोहरा था जिस कारण हमारी फ्लाइट लेट हो गई।

उन्होंने कहा हमें पता है कि आप हमारा इंतजार सुबह से कर रहे हैं। आप सभी परेशान हो गई इसलिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर में हमारे भाई बहन माता-पिता मारे गए, लेकिन प्रधानमंत्री आज तक आपके आंसू पोंछने नहीं आए। हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक गए, हमने भारत जोड़ने की बात की, नफरत मिटाने की बात की, लाखों लोगों से बातचीत की और उनका दर्द जाना।

यह भी पढ़ें- खड़गे ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो, राहुल बोले, न्याय का हक मिलने तक रहेगी जारी

भाजपा को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा कि हम मणिपुर के लोगों का दर्द समझते हैं, लेकिन भाजपा और आरएसएस मणिपुर को भारत का हिस्सा ही नहीं मानते इसलिए आज तक यहां उनका दर्द बांटने नहीं आए।

राहुल गांधी ने कहा कि हम इस राज्य में शांति लेकर आएंगे। कांग्रेस हमेशा से जनता की बात सुनती आई है। हम मां की बात नहीं बताते। हम मिलकर भाई चेहरे के विजन को पूरे हिंदुस्तान के सामने रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बोले पवन खेड़ा, भारत जोड़ो एक तीर्थ यात्रा, देश को एक करने तक नहीं होगी समाप्‍त, कांग्रेस करती है सभी धर्मों का सम्मान