बिहार में NDA ने किया सीटों का बंटवारा, जानें किसको मिली कौन सी सीट

बिहार
सीट बंटवारे की मीडिया को जानकारी देते नेता।

आरयू वेब टीम। 

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में एनडीए ने रविवार को सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी ने संयुक्‍त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कौन पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी, इसकी घोषणा कर दी है। इसमें भाजपा ने अपने दो बड़े नेता शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह की सीट सहयोगियों को दे दी हैं। भाजपा और जेडीयू को 17-17 सीटें मिली हैं। वहीं लोजपा को छह सीट दी गई हैं।

सीट बंटवारे में जदयू- कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, गया, जहानाबाद, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर से चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- NDA के हरिवंश बनें राज्यसभा के उपसभापति, जीत पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

वहीं भाजपा- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, महाराजगंज, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, शिवहर, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद से।

जबकि लोजपा– वैशाली, समस्तीपुर, हाजीपुर, खगड़िया, जमुई, नवादा से चुनावी रण में उतरेगी।

इसके अलावा जेडीयू- को भागलपुर सीट मिली है, इस लिस्ट में कुछ सीटों को लेकर हैरानी भी जताई जा रही है। इसमें पहला नाम आता है। भागलपुर सीट का। यह सीट पहले भारतीय जनता पार्टी शाहनवाज हुसैन के पास थी, लेकिन अब यह जेडीयू को मिली है। वहीं भाजपा ने नवादा सीट लोजपा को दी है। इस सीट से फिलहाल भाजपा के गिरिराज सिंह सांसद हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में पुलवामा हमले पर बोले मोदी, जो आग आपके दिल में है, वही मेरे अंदर भी धधक रही

बता दें कि बिहार में कुल सात चरणों में चुनाव होना है। इसमें चार सीटों पर 11 अप्रैल, पांच सीटों पर 18 अप्रैल, पांच सीटों पर 23 अप्रैल, पांच सीटों पर 29 अप्रैल, पांच सीटों पर छह मई, आठ सीटों पर 12 मई और बाकी आठ सीटों पर 19 मई को वोटिंग होगी। मतगणना 23 मई को होगी।

यह भी पढ़ें- महागठबंधन: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार