ममता बनर्जी ने किया मिशनरीज ऑफ चैरिटी का बचाव, कहा भाजपा किसी को नहीं छोड़ रही

मिशनरीज ऑफ चैरिटी

आरयू वेब टीम। 

मिशनरीज ऑफ चैरिटी को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मिशनरीज के बचाव आज उतरी है। ममता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना मदर टेरेसा ने की थी। ये भाजपा वाले उन्हें भी नहीं छोड़ रहे। उनके नाम को बदनाम करने की गंदी कोशिश की जा रही है। सीएम ने कहा कि सिस्टर को टार्गेट किया जा रहा है। भाजपा किसी को भी नहीं छोड़ रही है। यह बहुत ही निंदनीय है। मिशनरीज ऑफ चैरिटी अपना काम जारी रखे।

यह भी पढ़ें- उपचुनाव: पांच में से तीन सीटें BJP ने जीती, अम्‍मा की सीट पर निर्दलीय जीता तो PB में दिखा ममता बनर्जी का जलवा

बताते चलें कि रांची में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्था निर्मल हृदय पर बच्चा बेचने का आरोप लगा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कहा गया है कि चैरिटी के बैंक एकाउंट को सीज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- मोदी ने शेख हसीना और ममता के साथ दिखाई बंधन एक्‍सप्रेस को हरि झंडी

मिशनरीज ऑफ चैरिटी के कोलकाता स्थित मुख्यालय की प्रवक्ता सुनीता कुमार ने मीडिया को बताया था कि उन लोगों को भरोसा नहीं होता कि रांची में ऐसा कुछ हुआ है। उन्होंने आशंका जतायी थी कि मिशनरीज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एक विशेष धर्मस्थान को निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- आधार कार्ड पर ममता को SC से झटका, आम नागरिक की तरह करें याचिका