भाजपा से इस्तीफा दे बसपा में शामिल हुए श्याम किशोर

श्याम किशोर अवस्‍थी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी निवासी अवध क्षेत्र की कार्य समिति के सदस्य श्याम किशोर अवस्थी ने भाजपा से इस्तीफा देकर बसपा का दामन थाम लिया है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, बसपा धौरहरा से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को भेजे त्यागपत्र में श्याम किशोर अवस्थी ने बताया है कि वह स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वों और जिम्मेदारियों का त्याग कर रहे हैं। त्यागपत्र भेजे जाने की सूचना मिलने के बाद भाजपा खेमे में हलचल मच गयी।

यह भी पढ़ें- सपा की सदस्यता व विधान परिषद से इस्तीफा दे बोलें स्वामी प्रसाद मौर्य, समाजवादी विचारधारा के विपरीत जा रहे अखिलेश यादव

बताया जा रहा है कि वह एक सांसद के करीबी थे, लेकिन अनबन होने के बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और बसपा की सदस्यता ले ली है। बसपा जिलाध्यक्ष हेमराज वर्मा ने कहा कि श्यामकिशोर का बसपा में स्वागत है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि उन्हें इस्तीफे की जानकारी नहीं है। श्यामकिशोर के इस्तीफे से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में वीरभद्र सिंह के बेटे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, अपमानित करने का लगाया आरोप