विपक्ष के INDIA पर मायावती का हमला, कांग्रेस ने किया जातिवादी-पूंजीवादी पार्टियों से गठबंधन, 2024 में बसपा लड़ेगी अकेले चुनाव

मुस्लिम आरक्षण का विरोध

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस समेत विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु में बैठक की। बैठक के बाद अब बीएसपी चीफ मायावती ने प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष व सत्‍ता के गठबंधन से दूरी बनाने की बात कही है। साथ ही मायावती ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर ऐलान किया की बहुजन समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभ चुनाव में अपने दम पर अकेले लड़ेगी। मायावती ने आज विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने का सपना देख रही है।

बसपा सुप्रीमो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने जैसी जातिवादी और पूंजीवादी सोच रखने वाली पार्टी के साथ गठबंधन करके फिर से सत्ता में आने की सोच रख रही है। मगर हम अपने दम पर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेगें। बसपा सुप्रीमो ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अकेले चुनाव लड़ने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में हम साथी दलों के साथ चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- मायावती का कांग्रेस पर निशाना, “दलित की हत्‍या राज्‍य सरकार के लिए अति शर्म की बात”
हमारी पार्टी भी पीछे नहीं

मायावती ने कहा कि “लोकसभा चुनाव का समय अब बेहद नजदीक है। सत्ताधारी गठबंधन व विपक्षी गठबंधन की बैठकों का दौर चल रहा है, हालांकि इन मामलों में हमारी पार्टी भी पीछे नहीं है। एक तरफ सत्ता पक्ष एनडीए अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दलीलें दे रहा, तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन सत्ताधारी को मात देने के लिए कार्य कर रहा और इसमें बसपा भी पीछे नहीं है। सत्ताधारी पार्टी के कथनी और करनी में ज्यादा अंतर है। जनता को किए गए अधिकांश वादे खोखले रहे हैं। सत्तापक्ष को मात देने के लिए विपक्षी गठबंधन बना है।

कांग्रेस अगर ईमानदारी से काम…

कांग्रेस पर सत्ता के लिए गठबंधन करने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस जातिवादी दलों से गठबंधन बना रही है। आगे कहा कि कांग्रेस अगर ईमानदारी से काम किया होता, बाबा साहब की बात को मान लिया होता है तो इन्हें सत्ता से बहार नहीं निकलना पड़ता। अब कांग्रेस अपने जैसे जातिवाद और पूंजीवाद के साथ गठबंधन करके सत्ता में आने का कोशिश कर रही है। मायावती ने कांग्रेस के वादे को हवा हवाई बताया।

यह भी पढ़ें- विपक्षी दलों ने बनाया INDIA मोर्चा, देश, लोकतंत्र व संविधान को बचाना बताया उद्देश्य