जयंती पर रालोद ने चौधरी अजित सिंह को किया याद, विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्‍प

चौधरी अजित सिंह
कार्यक्रम में हवन-पूजन करते रालोद नेता।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। किसानों के प्रेरणा स्त्रोत एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की 84 वीं जयंती प्रदेशभर में मनाई गयी। इस मौके पर लखनऊ स्थित रालोद के प्रदेश मुख्यालय में भी आयोजन किया गया। जिसमें हवन-पूजन व पूड़ी-हलवा वितरण के साथ-साथ गोष्ठी का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने किया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखते हुये श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने चौधरी अजित सिंह को याद करते हुए कहा कि आज हमारे बीच चौधरी साहब के नहीं होते हुये भी देश हित में किये गये उनके कार्य तथा उनकी विचारधारा हम सब के साथ है और हम सबका दायित्व है कि उसी विचारधारा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाये।

राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, सुरेश यादव, आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव, मनोज सिंह चौहान, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह निमेश, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, प्रदेश सचिव बीएल प्रेमी, एमए आरिफ, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी व जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य समेत रालोद के अन्‍य नेता व कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह को याद किया।

यह भी पढ़ें- जयंत चौधरी के साथ साझा रैली में बोले अखिलेश, ये गठबंधन BJP को भेजेगा यूपी से बाहर

वहीं इसके अलावा लखनऊ मध्य विधान सभा के सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा तथा कैण्ट विधान सभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह राजू  ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोद मुख्यालय में चौधरी अजित सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

यह भी पढ़ें- RLD चीफ व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की कोरोना से मौत