CSK को बड़ा झटका, महेंद्र सिंह धोनी हुए बाहर, नहीं खेल पाएंगे IPL का शुरुआती मुकाबला

चेन्‍नई सुपर किंग्स

आरयू वेब टीम। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्तों को लिए आइपीएल से बाहर हो गए हैं। वह अपनी पिंडली में खिंचाव से उबर रहे हैं।

फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। साथ ही एक बयान में कहा कि सीएसके सोमवार शाम को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। धोनी को लेकर सीएसके ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ।”

धोनी के चोटिल होने से यकीनन फैन्स को निराशा हाथ लगी है। सीएसके अपनी मुहिम की शुरुआत सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी और पहले दो हफ्तों में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स से भी भिड़ेगी। नए स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग करेंगे। टीम में वैसे तो विकेट कीपिंग के विकल्प के तौर पर उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा हैं, लेकिन संजू ही धोनी की जगह नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, इकाना में होगा सात मुकाबला, वेस्‍टइंडीज से मैच की भी लखनऊ करेगा मेजबानी

दूसरी ओर सीएसके को पहले ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण झटका लग चुका है। उनकी जगह उनके हमवतन स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। सीएसके ने पिछले साल सिर्फ चार मैच जीते थे और तालिका में सबसे नीचे रही थी। इस बार टीम अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रही है।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले राममंदिर दर्शन करने अयोध्या पहुंची LSG टीम, की पूजा-अर्चना