रेप के आरोपित चिन्‍मयांनद को बचाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है योगी सरकार: प्रियंका

पेपल लीक
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। चिन्मयांनद के खिलाफ रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के समर्थन में कांग्रेस की न्‍याय पदयात्रा से पहले ही नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को योगी सरकार पर जमकर भड़की। प्रियंका ने आरोप लगाया कि योगी सरकार बलात्कार के आरोपित को बचाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि लड़की की आवाज जितनी दबाई जाएगी, न्याय की मांग उतनी ही बुलंद होती रहेगी।

प्रियंका ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘सत्ता के घमंड में चूर यूपी की बीजेपी सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। रेप के आरोपी को बचाने के लिए और शाहजहांपुर की बेटी की आवाज दबाने के लिए वो किसी भी हद तक गिर सकती है। यूपी सरकार घबराई हुई है।

यह भी पढ़ें- चिन्मयानंद केस: शाहजहांपुर से न्याय यात्रा निकालने पर अड़ी कांग्रेस, अजय कुमार लल्‍लू समेत कई नेता गिरफ्तार

जैसे ही पता चलता है कि उनके खिलाफ प्रदर्शन होने जा रहा है 144 लगा देते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, अन्याय-अत्याचार को छिपाया नहीं जा सकता।’ साथ ही यह भी आरोप लगाया कि यूपी में रेप से पीड़ित लड़की को डराने-धमकाने वाले अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इतना ही नहीं सत्ता के घमंड में चूर यूपी की भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को लगा रहा गले

वहीं अपने एक अन्‍य ट्विट में प्रियंका ने आज वाराणसी में हुई ठेकेदार की हत्‍या का जिक्र करते हुए कहा कि आज बनारस में अपराधियों ने खुलेआम छह गोलियां दागकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। भाजपा सरकार ने प्रशासन के पूरे तंत्र को इस काम पर लगा रखा है कि कहां किसकी आवाज दबानी है। प्रियंका ने आगे लिखा कि अपराधियों के लिए एसी कमरे हैं, खुली छूट है कि जैसे चाहें अपराध करें।

यह भी पढ़ें- फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमी काशी, तहसील परिसर में ठेकेदार को बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी

मालूम हो कि कांग्रेस चिन्मयानंद मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शाहजहांपुर से लखनऊ तक 30 सितंबर को पदयात्रा निकालने वाली थी। इस यात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और शाहजहांपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा को नजरबंद कर दिया गया और पार्टी विधानमंडल दल के नेता समेत 82 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि अब कोई पदयात्रा नहीं निकालने दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में धारा 144 लागू होने के बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ता एक सभा कर रहे थे। उनके पास कोई भी प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें- चिन्‍मयानंद को बचा रही योगी सरकार, रेप पीड़िता जेल में बंद तो आरोपित कर रहा AC कमरे में आराम: सुप्रिया