चुनाव आयोग का ऐलान, देश की तीन लोकसभा व 30 विधानसभा सीटों पर अक्‍टूबर में होंगे उपचुनाव

अक्‍टूबर में उपचुनाव

आरयू वेब टीम। देश में खाली पड़ी तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे। चुनाय आयोग ने मंगलवार इस संबंध में निर्देश जारी किया है। जिन राज्यों में लोकसभा सीटें खाली हैं उनमें दमन और दियू, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट शामिल है।

इसके साथ ही 14 राज्यों की 30 अलग अलग विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग ने अपने बयान में कहा, ‘‘आयोग ने महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा की है और सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर गौर करते हुए तीन संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के बाद भाजपा के गांधी भी किसानों के समर्थन में उतरे, कहा, यह अपना ही खून, हमें समझना होगा इनका दर्द

केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।’’

चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आंध्र प्रदेश- एक सीट, असम- पांच सीट, बिहार- दो सीट, हरियाणा- एक सीट, हिमाचल प्रदेश- तीन सीट, कर्नाटक- दो सीट, मध्य प्रदेश- तीन सीट, महराष्ट्र- एक सीट, मेघालय- तीन सीट, मिजोरम- एक सीट, नगालैंड- एक सीट, राजस्थान- दो सीट, तेलंगाना- एक सीट, पश्चिम बंगाल- चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें- बंगाल में उपचुनाव से पहले भाजपा को झटका, बाबुल सुप्रियो ने थामा TMC का दामन