आरयू वेब टीम। बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है, जबकि विपक्षी महागठबंन को बड़ा झटका लगा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल भाजपा को 89, जेडीयू को 85 सीट मिली है। ऐसे में 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटें जीतने में सफल रही है। राष्ट्रीय जनता दल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। महागठबंधन का नेतृत्व कर रही पार्टी को सिर्फ 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा है, जबकि सहयोगी दल कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन को दो सीटें मिलीं। इसके अलावा असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआइएमआइएम पांच सीटें जीतने में कामयाब रही। साथ ही इंडियन इन्क्लुसिव पार्टी, माकपा और बहुजन समाज पार्टी को एक-एक सीट मिली है।
यह भी पढ़ें- उपचुनाव: सात राज्यों की आठ सीटों के भी आए नतीजे, अंता में कांग्रेस की भारी जीत




















